Australia vs Pakistan 2nd Test: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने शानदार जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 79 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सभी फैंस का दिल जीत लिया।
मैच के दौरान लंच ब्रेक हुआ और मिचेल स्टार्क सीधे स्टेडियम में मौजूद अपने नन्हे फैंस के पास पहुंचे। इस दौरान मिचेल स्टार्क ने फैंस से किए अपने वादे को पूरा किया। मिचेल स्टार्क ने अपने नन्हे फैन को जूते गिफ्ट किए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जूते गिफ्ट करने के बाद मिचेल स्टार्क ने अपने नन्हे फैन के साथ सेल्फी भी क्लिक की।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप पाक बल्लेबाज, बाबर आजम ने भी तोड़ा फैंस का दिल; फिर मिली हार
मैच में स्टार्क ने की शानदार गेंदबाजी
दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने काफी कमाल की गेंदबाजी की। हालांकि पहली पारी में स्टार्क को कोई विकेट नहीं मिली लेकिन दूसरी पारी में स्टार्क ने 4 विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में स्टार्क ने 13.2 ओवर की गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने 55 रन खर्च किए। जिसकी बदौलत दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 237 रनों पर ऑलआउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने जीतने के लिए 316 रनों का लक्ष्य रखा था। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 262 रन बनाए थे। जिसके बाद कंगारू टीम के पास 316 रनों की बढ़त हो गई थी।
दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा
मेलबर्न टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। दूसरे मैच की दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने कुल 20 विकेट हासिल किए। टीम के कप्तान पैट कमिंस ने दूसरे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। पैट कमिंस ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में भी 5 विकेट हासिल किए। ऐसे में कमिंस ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 10 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत पैट कमिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines