Mitchell Marsh IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया के हाथों 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा. स्कोर बोर्ड पर 186 रन लगाने के बावजूद कंगारू गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे. टीम की ओर से टिम डेविड ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 38 गेंदों पर 74 रन जड़े, तो स्टोइनिस ने 64 रन ठोके.
हालांकि, टीम के बॉलर्स ने अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया. कप्तान मिचेल मार्श हार के बाद टीम के प्रदर्श से नाखुश दिखाई दिए. उन्होंने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया.
हार के बाद क्या बोले कप्तान मार्श?
तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में मिली हार के बाद कप्तान मिचेल मार्श ने कहा, “हां, हमने 20 रन कम बनाए. इसका क्रेडिट टीम इंडिया को मिलना चाहिए उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की. हमने फील्ड पर अपना बेस्ट दिया, लेकिन वह आज जीत के हकदार थे. हमको जीतने के लिए बस 20 रन और अतिरिक्त चाहिए थे. मुझे अपने बैटर्स की इंटेंट पसंद आई खासतौर पर टिम डेविड की. डेविड शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए थे और उन्होंने कमाल की पारी खेली. स्टोइनिस ने भी आखिर में अपने अनुभव के दम पर शानदार खेल दिखाया. टी-20 में एक या दो खराब ओवर मैच को पूरी तरह से बदल देते हैं.”
मार्श ने मैक्सवेल की इंजरी पर भी अपडेट दिया. उन्होंने कहा, “मैक्सवेल आज खेलने ही वाले थे, लेकिन वह पूरी तरह से तैयार नहीं थे. उम्मीद है कि वह अगले मैच तक फिट हो जाएंगे और चौथे टी-20 में खेलते हुए दिखाई देंगे. वह एक काफी अनुभवी टी-20 खिलाड़ी हैं. हम उन्हें फिर से यकीनन टीम में देखना चाहते हैं.”
ये भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप फाइनल से पहले साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कर दिया ‘ब्लंडर’! वायरल वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा
होबार्ट में पहली बार हारी ऑस्ट्रेलिया
होबार्ट के मैदान पर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को टी-20 इंटरनेशनल में हराने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इससे पहले कंगारू टीम ने इस ग्राउंड पर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आजतक हार का मुंह नहीं देखा था. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर भी कर दिया है. पहला टी-20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी. सीरीज का चौथा टी-20 मुकाबला अब 6 नवंबर को खेला जाना है.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines