Mitchell Marsh Shocking Revelation: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श ने हाल ही में बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान एक समय पर उन्होंने संन्यास लेने के बारे में सोच लिया था. आपको बता दें कि अभी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज चल रही है. दूसरे टी20 में खूब बारिश हुई और मैच रद्द हो गया. मैच के बाद मिचेल मार्श ने बड़ी बात कह दी. उन्होंने बताया कि उनके लिए शुरुआत खास नहीं रही थी और उन्होंने रिटायर होने के बारे में सोच लिया था.
‘आज ही संन्यास के बारे में सोच लिया था’
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बारिश हुई. इसी वजह से 9 ओवरों का खेल तय किया गया. 2.1 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 16 रन बनाए. दोबारा बारिश हो गई और मैच रद्द हो गया. मिचेल ने 8 गेंदों में 9 रन बनाए. अगर उनके एक छक्के को हटा दिया जाए, तो वो संघर्ष कर रहे थे. इसी वजह से मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘आज जैसे दिन हमेशा मुश्किल रहते हैं. हमने जनता के लिए बेहतर गेम देने की कोशिश की. मौसम की आज जीत हुई.’
ये भी पढ़ें:- खेल जगत पर पसरा मातम, 39 साल की उम्र में दिग्गज खिलाड़ी का निधन
मार्श ने आगे कहा ‘उम्मीद है कि कल का दिन अच्छा होगा. चैपल, हेडली जैसी बड़ी ट्रॉफी दोनों टीमों के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण है. मैं 9 ओवरों के गेम में 5 गेंदों में 1 रन पर था और मुझे अपने करियर में कभी इतना प्रेशर महसूस नहीं हुआ. यहां से बाहर जाना बढ़िया रहता और मैंने संन्यास लेने के बारे में सोच लिया था.’
टी20 वर्ल्ड कप से पहले मिचेल के बयान ने बढ़ाई चिंता
2026 के टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन फरवरी-मार्च के महीने में होगा. इस टूर्नामेंट से पहले मिचेल स्टार्क ने संन्यास लेकर सभी को झटका दे दिया. अब खुद कप्तान मिचेल मार्श का इस तरह का बयान ऑस्ट्रेलियाई फैंस की जरूर टेंशन बढ़ा रहा होगा. वो टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं और ऑस्ट्रेलिया चाहेगी कि 33 वर्षीय मार्श अगले साल का वर्ल्ड कप जरूर खेले.
ये भी पढ़ें:- ‘ट्रॉफी चोर’ मोहसिन नकवी का PAK में होगा सम्मान, घनघोर बेइज्जती के बाद भी मिलेगा गोल्ड मेडल!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines