MCL T20: अमेरिका में 13 जुलाई से शुरू होने वाली मेजर क्रिकेट लीग की टीम एमआई न्यूयॉर्क ने अपने कुछ अहम खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। इस टीम के लिए कीरोन पोलार्ड कप्तानी करते दिखेंगे। उनकी कप्तानी में दिग्गज तेज गेंदबाज राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट और कगिसो रबाडा जैसे दिग्गज खेलेंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी वाली इस टीम ने निकोलस पूरन, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस और जेसन बेहरनडॉर्फ जैसे दिग्गजों को भी साइन किया है। डेविड विसे इस टीम में एक ऑलराउंडर खिलाड़ी होंगे।
पहले एमआई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं राशिद-राबाडा
राशिद खान और कगिसो रबाडा पहले भी एमआई की फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। साउथ अफ्रीका टी20 लीग में ये दोनों एमआई केपटाउन टीम का हिस्सा थे। वहीं निकोलस पूरन और ट्रेंट बोल्ट भी इससे पहले इंटरनेशनल लीग टी20 में एमआई एमिराट्स के लिए खेल चुके हैं।
एमआई न्यूयॉर्क का कोचिंग स्टॉफ
एमआई न्यूयॉर्क ने इस लीग के लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन पीटरसन को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। जबकि श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा गेंदबाजी कोच होंगे। वहीं जे अरुणकुमार और जेम्स पैमेंट बैटिंग और फील्डिंग कोच होंगे।
13 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा टूर्नामेंट
मेजर लीग क्रिकेट 13 जुलाई से 30 जुलाई तक खेली जाएगी। इस टी20 लीग में कुल 19 मैच होंगे। कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 4 आईपीएल के मालिकाना हक वाली टीमें होंगी।
मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने वाली टीमें
- चेन्नई सुपर किंग्स (टेक्सास सुपर किंग्स)
- मुंबई इंडियंस (MI न्यूयॉर्क)
- कोलकाता नाइट राइडर्स (लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स)
- दिल्ली कैपिटल्स (सियटल ओरकास)
- वाशिंगटन फ्रीडम
- सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स
एमआई न्यूयॉर्क का स्क्वाड
कीरोन पोलार्ड, राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट, निकोलस पूरन, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्प, डेवॉल्ड ब्रेविस, कगिसो रबाडा, डेविड वीजे, स्टीवन टेलर, हम्माद आजम, एहसान आदिल, नॉस्टुश केंजीगे, मोनंक पटेल, सर्बजीत लड्डा, शायान, जहांगीर, काइल फिलिप, साईदीप गमेश
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
4 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
11 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
30 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
52 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines