MCL 2023: साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने मेजर लीग क्रिकेट में बल्ले से तबाही मचाई है। उन्होंने सिएटल ओकॉर्स के लिए लीग के पहले क्वालीफायर में 88 रन ठोक दिए और अपनी टीम को एकतरफा जीत दिला दी। डी कॉक ने टेक्सास सुपर किंग्स के गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की और मैदान के चारों तरफ शॉट खेलकर रन बटोरे।
क्विंटन डी कॉक रहे जीत के हीरो
सिएटल ओकॉर्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बल्ले से हल्ला बोला और 50 गेंद पर 88 रन ठोक डाले। उन्होंने मैच विनिंग पारी में 10 चौके और 4 शानदार छक्के भी लगाए। वह जीत के हीरो रहे, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। डी कॉक के अलावा सिएटल की जीत में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे शेहान जयसूर्या ने भी 31 रनों की योगदान दिया।
https://twitter.com/MLCricket/status/1684773701370191872?s=20
डी कॉक ने 14 गेंद पर ऐसे बटोरे 64 रन
क्विंटन डी कॉक ने अकेले बाउंड्री से 64 रन बटोरे। इसके लिए उन्होंने 14 गेंद लीं। उन्होंने 10 बॉल पर 10 चौके लगाए और 4 गेंद पर 4 छक्के ठोके। इस तरह उन्होंने सिर्फ 14 बॉल पर 64 रन बना डाले।
https://twitter.com/MLCricket/status/1684764584169607168?s=20
मैच का हाल
मेजर लीग क्रिकेट का पहला क्वालीफायर मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स और सिएटल ओकॉर्स के बीच खेला गया, जिसमें सिएटल ओर्कास ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे, जवाब में सिएटल की टीम ने 15 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1684777453246640128?s=20
कौन हैं क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका से आते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इस खिलाड़ी के पास पावर हिंटिंग गेम है, जो अकेले के दम पर मैच पलटने का माद्दा रखता है। ये खिलाड़ी आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलता है। डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
16 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
39 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines