MCL 2023: अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में कई दिग्गज जलवा बिखेर रहे हैं। आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए खेलने वाले सीनियर स्पिनर सुनील नरेन यहां इसी फ्रेंचाइजी की टीम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं, हालांकि उनकी टीम टूर्नामेंट में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
नाइड राइडर्स की टीम को पिछले 4 मैचों में लगातार हार नसीब हुई। हालांकि 20 जुलाई को सुनील नरेन ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ एक कमाल की गेंद डाली, जिससे उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट का शिकार कर डाला। इस बॉल पर बल्लेबाज चारों खाने चित हो गया और गेंद से ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/MLCricket/status/1682190748886736898?s=20
नरेन ने ऐसे किया मैथ्यू शॉर्ट का शिकार
दरअसल, सुनील नरेन की टीम ने 20 ओवर में 176 रनों का टारगेट सेट किया था। जिसका पीछा करते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के लिए मैथ्यू शॉर्ट 43 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। इधर अपनी टीम के लिए नरेन 13वां ओवर लेकर आए थे। उन्होंने इस ओवर की आखिरी गेंद पर शॉर्ट का शिकार कर लिया। गेंद पड़कर अंदर आई, जिसे बैटर ने डिफेंड करने के लिए पूरा जोर लगा दिया, लेकिन नरेन की फिरकी के सामने उसकी एक न चली।
ये भी पढ़ेंः पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया युवराज सिंह की प्लेइंग 11 में एंट्री
सुनील नरेन ने 20 रन देकर लिया 1 विकेट
इस मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे। उन्होंने 2 गेंद खेलीं और शून्य पर आउट हो गए। हालांकि उन्होंने गेंदबाजी में योगदान दिया। सुनील नरेन ने इस मुकाबले में 4 ओवर डाले। उन्होंने 20 रन दिए और 1 विकेट निकाला। नरेन की तरह टीम के दूसरे गेंदबाज बॉलिंग नहीं कर पाए। यही वजह है कि नाइट राइडर्स को लगातार चौथी हार मिली है।
मैच का हाल
मेजर लीग क्रिकेट का नौवां मैच वाशिंगटन फ्रीडम बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच हुआ, जिसमें वाशिंगटन फ्रीडम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे, इसके जवाब में वाशिंगटन की टीम ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
16 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
56 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines