Maldives Controversy Mohammed Shami Reaction: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था। जिसके बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों ने इसका विरोध करते हुए भारत विरोधी भाषण भी दिए थे। जिसके बाद भारत में मालदीव का विरोध होने लगा। इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बयान भी सामने आया है। जबसे मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत विरोध टिप्पणी की गई है तबसे भारत के कई सेलिब्रिटी लक्षदीप को सपोर्ट करते हुए समाने आए हैं।
शमी ने देशवासियों से किया आग्रह
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि हम सभी को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। देश को हमेशा आगे बढ़ना चाहिए चाहे वो कैसे भी हो। हमारे देश के पीएम हमेशा देश को आगे बढ़ाने के बारे में काम करते हैं। इसलिए हम सभी को उनका हमेशा समर्थन करना चाहिए। मोहम्मद शमी ने भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी देशवासियों से आग्रह किया है। इसके अलावा उन्होंने सभी नागरिकों के भारतीय समुंद्रीय तटों की सुंदरता का पता लगाने की बात कही है।
इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज में दिखेंगे शमी
मोहम्मद शमी फिलहाल चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जिसके चलते उनको अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। अब मोहम्मद शमी इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- Rohit vs Hardik: कैसा है रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का कैप्टेंसी रिकॉर्ड? वर्ल्ड कप में कौन करेगा कप्तानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों को मोहम्मद शमी मिस कर सकते हैं। इस सीरीज के बारे में बोलते हुए मोहम्मद शमी ने बताया कि मुझे जो जिम्मेदारियां मिलेंगी उनको मैं अच्छे पूरा करुंगा। इस सीरीज के लिए मैं ज्यादा कुछ नया नहीं सोच रहा हूं। पहले की तरह इस सीरीज में भी मैं शानदार प्रदर्शन करना चाहूंगा।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines