Mayank Agarwal 105 Run: टीम इंडिया एशिया कप और वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटी है। इस बीच टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक स्टार बल्लेबाज ने बल्ले से तबाही मचाई और तूफानी शतक ठोक दिया। इस खिलाड़ी का नाम मयंक अग्रवाल है, जो भारत के लिए टेस्ट और वनडे खेले चुके हैं। मयंक ने महाराजा ट्रॉफी में कल्याणी बैंगलुरू ब्लास्टर्स टीम के लिए 57 बॉल पर 105 रनों की पारी खेली।
मयंक अग्रवाल ने लगाए 9 चौके और 6 छक्के
मयंक के बल्ले से 9 चौके और 6 शानदार छक्के निकले। इस खिलाड़ी ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले और टीम को 10 रन से जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया। उनके अलावा सूरज अहूजा ने 10 गेंद पर 35 रनों की तूफानी पारी खेली थी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मयंक अग्रवाल को शानदार शतक बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
मैच का लेखा जोखा, मयंक की टीम को मिली जीत
अगर मैच की बात करें तो महाराजा ट्रॉफी का 25वां मुकाबला मुकाबला कल्याणी बैंगलुरू ब्लास्टर्स ने मैसूर वॉरियर्स के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए कल्याणी बैंगलुरू ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 212 रन बनाए, जवाब में मैसूर वॉरियर्स ने बढ़िया खेल दिखाया, लेकिन आखिर में उसे 10 रनों से हार झेलनी पड़ी। 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मैसूर की टीम ने 8 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2020 में खेला था। जबकि साल 2022 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। वह पिछले 3 साल से वनडे टीम से बाहर हैं, जबकि टेस्ट टीम में उन्हें 1 साल से जगह नहीं मिली है। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे ही खेले हैं, टी20 में अग्रवाल को डेब्यू करने का मौका अभी तक नहीं मिला।
एशिया कप और विश्व कप को लेकर मयंक के नाम की चर्चा नहीं
एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें मंयक अग्रवाल के नाम की चर्चा तक नहीं हुई। वहीं आगामी विश्व कप को लेकर भी इस खिलाड़ी की कोई चर्चा नहीं है। इस बीच अग्रवाल ने शतक ठोक अपनी तरफ से दावा जरूर ठोका, लेकिन वनडे में उनके आंकड़े शायद उतने अच्छे नहीं हैं, जितना इस बल्लेबाज में दमखम है।
मयंक अग्रवाल का क्रिकेट करियर
मयंक अग्रवाल ने 21 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 1488 रन बनाए हैं। वह 4 शतक और 2 दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। इस खिलाड़ी ने 41.33 की औसत से टेस्ट में रन बनाए हैं। वहीं 5 वनडे में मयंक के नाम 86 रन हैं। आईपीएल के 123 मैचों में मयंक के बल्ले से 2601 रन निकले हैं। उन्होंने आईपीएल में 1 शतक भी लगाया है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines