नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में कई नए नियम इंट्रोड्यूस किए गए हैं, इसके तहत एक एक्स्ट्रा प्लेयर कभी भी किसी भी वक्त मैदान में आकर गेंदबाजी या बल्लेबाजी कर सकता है। हालांकि ये ऑप्शनल है, लेकिन अब तक सभी टीमों ने इसका इस्तेमाल किया है। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच (LSG vs DC) खेले गए मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर कृष्णप्पा गौतम ने छक्का क्या ठोका, गौतम गंभीर महफिल लूट ले गए। आइए आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं।
तय करना मुश्किल हुआ किसे भेजें
दरअसल, 20वें ओवर में पांचवीं गेंद पर कैपिटल्स के गेंदबाज चेतन सकरिया ने LSG के बल्लेबाज आयुष बडोनी को आउट कर दिया। बडोनी 7 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्का ठोक 18 रन बनाकर गए। ऐसे में टीम के सामने ये कश्मकश रही कि आठवें बल्लेबाज के तौर पर किसे भेजा जाए। चूंकि क्रुणाल पांड्या नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे, ऐसे में ये तय करना मुश्किल हो गया कि आखिरी बॉल किसे खिलानी चाहिए।
https://twitter.com/SarcasticCowboy/status/1642194271574065155
आखिरी गेंद खेलने इम्पैक्ट प्लेयर को भेजा
एलएसजी टीम के पास आवेश खान, रवि बिश्नोई, जयदेव उनादकट और मार्क वुड बचे थे। टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने केएल राहुल से बात कर चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने आखिरी बॉल खेलने के लिए ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भेज दिया। टी-20 में 34 छक्के ठोक चुके गौतम ने अपनी टीम का भरोसा जीता और सकरिया की गेंद पर करारा छक्का ठोक डाला।
https://twitter.com/Ratneshkumar910/status/1642195443022172162
https://twitter.com/AvengerReturns/status/1642193254899924992
इस तरह LSG ने आखिरी बॉल पर 6 रन और जुटाकर टीम का स्कोर 193 रन पहुंचा दिया। ये देख गौतम गंभीर समेत पूरा LSG खेमा खुशी से झूम उठा। गंभीर के इस चतुराई भरे निर्णय की काफी तारीफ हो रही है। आईपीएल डेब्यू करने वाले केल मेयर्स ने LSG के लिए तूफानी पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में 2 चौके-7 छक्के ठोक 73 रन जड़े। वहीं फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के ठोक 36 रन बनाए।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
38 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
45 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines