LPL 2023: कई बार क्रिकेटर अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते। यही वजह है कि कुछ मैचों में खिलाड़ियों के बीच जमकर तकरार देखने को मिलती है और जब पाकिस्तान-अफगानिस्तान के क्रिकेटर आमने-सामने हों तो फिर कहने ही क्या। लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) के पहले मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। रविवार को जाफना किंग्स और कोलंबो स्टार्स के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज नसीम शाह जमकर भड़क गए।
गुरबाज ने पहले ठोका छक्का
ये नजारा तीसरे ओवर में देखने को मिला। कोलंबो स्टार्स के गेंदबाज नसीम शाह इस ओवर की पहली ही गेंद से कहर बरपाने के मूड में थे। उन्होंने पहली 140KMPH की रफ्तार से फेंकी, जिस पर मदुश्का ने एक रन लेकर अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को स्ट्राइक दे दी। दूसरी पर गुरबाज ने तीन रन ले लिए। फिर तीसरी पर मदुश्का ने एक रन लेकर गुरबाज को बल्लेबाजी थमा दी। नसीम ने चौथी गेंद 140 से ज्यादा की रफ्तार से फेंकी तो गुरबाज ने इस स्पीड का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑफ की ओर करारा छक्का ठोक डाला। ये नजारा देख नसीम दंग रह गए।
https://twitter.com/papukashmiri/status/1685655439822721024
विकेट का जश्न मनाते हुए किया रिएक्ट
अब बारी थी अगली गेंद की। नसीम ने पांचवीं गेंद डाली तो गुरबाज ने इस पर एक बार फिर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल हवा में उड़ गई। इधर मिडऑन की ओर लगे फील्डर रमेश मेंडिस तेजी से दौड़े और शानदार डाइव कैच पकड़कर गुरबाज को पवेलियन रवाना कर दिया, लेकिन ये क्या? जैसे ही गुरबाज लौटने लगे, नसीम बौखलाए और उन्होंने इस विकेट का जश्न मनाते हुए आक्रामक तरीके से रिएक्ट किया। उनका चेहरा गुस्से से लाल था। हालांकि गुरबाज ने कुछ नहीं कहा और उन्होंने पीठ पर थपथपाकर जाने को कह दिया।
https://twitter.com/FanCode/status/1685682209343385600?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1685682209343385600%7Ctwgr%5Ea2b8154df75bef1483c256d026648c0c35b0512b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fthesportsrush.com%2Fcricket-news-naseem-shah-who-hit-2-sixes-vs-afghanistan-in-asia-cup-2022-gives-angry-send-off-to-rahmanullah-gurbaz-in-lpl-2023-opener%2F
नसीम शाह वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2022 सुपर फोर मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच पलट दिया था। जब पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी, तब शाह ने पहली दो गेंदों में दो छक्के ठोक अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines