नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। एक अनजान बॉलर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। रविवार को लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) के उद्घाटन मैच में साउथ अफ्रीका का एक गेंदबाज हीरो बनकर सामने आया। जाफना किंग्स और कोलंबो स्टार्स के बीच खेले गए मुकाबले में किंग्स के गेंदबाज हार्डस विल्जोन हीरो बन गए। उन्होंने निरोशन डिकवेला के नेतृत्व और बाबर आजम जैसे स्टार क्रिकेटरों से भरी टीम की धज्जियां उड़ा डालीं। हार्डस ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने पथुम निसांका को 1, मुहम्मद नवाज को 3 और रमेश मेंडिस को 17 रन पर आउट किया। हार्डस की शानदार गेंदबाजी के बूते जाफना किंग्स ने ये मैच 21 रन से जीत लिया।
कौन हैं हार्डस विल्जोन
34 साल के हार्डस विल्जोन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। खास बात यह है कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया है, लेकिन LPL के पहले ही मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर महफिल लूट ली है। विल्जोन ने जनवरी 2016 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। इस मैच के बाद उन्हें कभी वापसी का मौका नहीं मिला। हालांकि उनका घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 456 विकेट और 2465 रन बनाए हैं। आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब, पाकिस्तान प्रीमियर लीग में मुल्तान सुल्तांस और पेशावर जाल्मी जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं।
https://twitter.com/LPLT20/status/1685715526834638848
फाफ डु प्लेसिस के जीजा हैं हार्डस विल्जोन
हार्डस विल्जोन साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर फाफ डू प्लेसिस के जीजा हैं। उन्होंने डु प्लेसिस की बहन रमी राइनर्स से शादी की है। पिछले साल बोलैंड पार्क पार्ल में नेल्सन मंडेला बे जाइंट्स के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले डु प्लेसिस की बहन रमी राइनर्स ने हार्डस विलोजेन से शादी कर ली थी। विल्जोन कई मैचों में डु प्लेसिस के सामने आ चुके हैं।
https://twitter.com/PunjabKingsIPL/status/1292410281319002112
मैच का लेखा-जोखा
इस मैच में जाफना किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन ठोके। जिसका पीछा करते हुए कोलंबो स्टार्स की टीम 19.4 ओवर में 154 रन पर बिखर गई। जिससे किंग्स ने पहला मैच 21 रनों से जीत लिया। विल्जोन के अलावा दिलशान मदुशंका और विजयकांत विस्यकांत ने 2-2 विकेट चटकाए। कप्तान थिसारा परेरा को एक विकेट मिला। स्टार्स के ओपनर और बल्लेबाज बाबर आजम इस मैच में सिर्फ 7 रन बना सके।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
8 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
9 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
42 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines