हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत के खिलाफ मां दुर्गा का भक्त मचा रहा था तबाही, 'सर' जडेजा ने निकाली तरकीब, टीम इंडिया हो गई खुश

मैच से पूर्व जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज लिटन दास भारतीय टीम के लिए मुसीबत बन सकते हैं. ठीक वैसा ही हुआ है.

विज्ञापन
Ravindra Jadeja

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में जारी है. मैच से पूर्व जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज लिटन दास भारतीय टीम के लिए मुसीबत बन सकते हैं. ठीक वैसा ही हुआ है. 29 वर्षीय दास का बल्ला पुणे में जमकर चला. वह अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. लेकिन टीम इंडिया के लिए वह ज्यादा बड़ा खतरा बनते उससे पहले रवींद्र जडेजा ने अपनी एक उम्दा गेंद पर उन्हें गिल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया। मैच के दौरान वह 82 गेंद में 66 रन बनाने में कामयाब रहे.

मां दुर्गा के भक्त हैं लिटन दास:

देश में नवरात्रि की धूम मची हुई है. लिटन दास जरूर बांग्लादेश के लिए शिरकत करते हैं, लेकिन वह हिंदू धर्म को मानते हैं. यही नहीं वह पूजा-पाठ में भी काफी विश्वास करते हैं. दास मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं. वह हर साल अपने घर पर दूर्गा पूजा को काफी धूमधाम से मनाते हैं.

यह भी पढ़ें-What A Six: बुमराह को जरूर लगा छक्का, लेकिन बांग्लादेशी बल्लेबाज की नजाकत ने जीत लिया दिल, VIDEO

वर्ल्ड कप 2023 का प्रदर्शन:

वर्ल्ड कप 2023 में दास का बल्ला जमकर चल रहा है. जारी टूर्नामेंट में वह दो अर्धशतक लगा चुके हैं. पहला अर्धशतक उनके बल्ले से 10 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में निकला था। वहीं दूसरा अर्धशतक वह भारत के खिलाफ आज पुणे में लगाने में कामयाब हुए हैं.

लिटन दास ने जारी मुकाबले में अपनी टीम के लिए अबतक चार मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से चार पारियों में 155 रन निकले हैं. भारत के खिलाफ वह 82 गेंद में सात चौके की मदद से 66 रन बनाने में कामयाब रहे. विपक्षी टीम का स्कोर 27.4 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 137रन है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें