Shubman Gill IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 337 रन लगाए हैं. टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल का बड़ा विकेट गंवा दिया है. रोहित एक जीवनदान का भी फायदा नहीं उठा सके. वहीं, अच्छी शुरुआत करने के बावजूद गिल 23 रन बनाकर चलते बने. काइल जेमिसन के हाथ से निकली बेहतरीन इनस्विंगर ने गिल के पूरी तरह से होश उड़ा दिए.
जेमिसन ने उड़ाए गिल के होश
338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का आगाज अच्छा नहीं हुआ। हिटमैन सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कप्तान शुभमन गिल अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे. 4 चौके गिल के बल्ले से निकल चुके थे और उनको देख लग रहा था कि वह आज बड़ी पारी खेलने के मूड से उतरे हैं.
मगर काइल जेमिसन के हाथ से निकली सातवें ओवर की चौथी गेंद के आगे भारतीय कप्तान चारों खाने चित हो गए. जेमिसन की इनस्विंगर के आगे गिल का मजबूत डिफेंस धरा का धरा गया और बॉल बैट-पैड के बीच से निकलती हुई स्टंप पर जा लगी. शुभमन भी आउट होने के बाद पूरी तरह से भौचक्के रह गए और गेंदबाज का मुंह ताकते हुए दिखाई दिए.
डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक
इससे पहले न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 131 गेंदों में 137 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 सिक्स जमाए. वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने महज 88 गेंदों में 106 रन जड़े. फिलिप्स ने अपनी इस इनिंग में 9 चौके और 3 छक्के लगाए. मिचेल-फिलिप्स ने चौथे विकेट के लिए 186 गेंदों में 219 रन जोड़े.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
12 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
47 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines