हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: 99 पर खेल रहे थे करुण नायर, रैंप शॉट लगाकर स्टाइल में ठोक डाली सेंचुरी

विज्ञापन
Karun Nair Ramp Shot Over keepers Head to Score Maiden Hundred in County Championship Watch Video

Karun Nair Ramp Shot: भारत के 31 साल के बल्लेबाज करुण नायर को भले ही टीम इंडिया में पिछले 6 साल से जगह नहीं मिल पाई हो, लेकिन उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी है। करुण नायर इन दिनों इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप में धूम मचाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को नॉथेंम्पटनशायर के लिए खेलते हुए शानदार सेंचुरी ठोक डाली। इस दौरान उन्होंने 99 रन पर ऐसा कॉन्फिडेंस दिखाया कि गेंदबाज भी दंग रह गया।

ये नजारा 92वें ओवर में देखने को मिला। डेनियल वॉरेल ने उन्हें चार गेंदें खाली डाल लीं, तो करुण की बेकरारी बढ़ गई। वे 99 रन बनाकर खेल रहे थे और उन्हें सेंचुरी जमाने के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी। अब जैसे ही गेंदबाज ने पांचवीं गेंद डाली गई, उन्होंने बल्ले से रैंप शॉट बनाया और बॉल को कंधे से ऊपर लेकर थर्ड मैन की ओर करारा चौका ठोक डाला। इसी के साथ करुण नायर ने अपनी शानदार सेंचुरी पूरी कर ली।

नॉथेंम्पटनशायर के लिए खेलते हुए करुण ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 238 गेंदों में 22 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 144 रन बना लिए हैं। वह मैदान पर 340 मिनट बिता चुके हैं। नॉथेंम्पटनशायर ने 9 विकेट खोकर 351 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

करुण ने इससे पहले वार्विकशायर के खिलाफ शानदार 78 रन ठोके थे। करुण नायर वही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में 2016 में खेले गए मुकाबले में नाबाद 303 रन ठोक इतिहास रच दिया था। हालांकि बाद में वे लगातार टीम से बाहर होते रहे। करुण ने 6 टेस्ट मैचों में 373 और 2 वनडे में 46 रन बनाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola