Karun Nair: करुण नायर का सात साल बाद टीम इंडिया में सिलेक्शन में हुआ था, तो उनका एक पुराना ट्वीट खूब वायरल हुआ था। ट्वीट में करुण ने लिखा था, “डियर क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो।” इंग्लैंड की धरती पर खेली जा रही टेस्ट सीरीज में एक नहीं करुण को अब तक पांच पारियों में मौका मिल चुका है। मगर हर बार अच्छी शुरुआत को करुण बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। हेडिंग्ले और एजबेस्टन के बाद लॉर्ड्स में करुण से धांसू प्रदर्शन की उम्मीद थी। करुण ने आगाज भी अच्छा किया और वह क्रीज पर सेट भी दिख रहे थे। हालांकि, 40 रन बनाने के बाद करुण फिर वही गलती दोहरा बैठे, जो वह इस पूरी सीरीज में करते हुए नजर आए हैं।
करुण की वही पुरानी कहानी
करुण नायर से लॉर्ड्स में बड़ी इनिंग की उम्मीद थी। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जाययसवाल को सिर्फ 13 रन के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद फिर करुण नंबर तीन पर उतरे। करुण अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने कुछ कमाल के शॉट्स लगाए। करुण को देखकर लगा कि आज वो दिन है जब उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका। करुण 62 गेंदों का सामना करने के बाद 40 रन बनाकर चलते बने। बेन स्टोक्स की एक गेंद भारतीय बल्लेबाज के बैट का भारी किनारा लेकर स्लिप में खड़े जो रूट के हाथों में समां गई। रूट ने नीचे की तरफ जाते कैच को बखूबी अंदाज में लपका।
पांचवीं बार फेल करुण
इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करुण नायर के लिए अच्छी नहीं हुई थी। पहली इनिंग में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। वहीं, दूसरी पारी में उनके बल्ले से सिर्फ 20 रन आए थे। एक टेस्ट खराब हुआ, तो हर किसी को लगा कि एजबेस्टन में करुण बल्ले से खूब धमाल मचाएंगे। बैटिंग पोजीशन भी बदली और वह नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे। पहली पारी में करुण को अच्छी शुरुआत मिली और उन्होंने 31 रन जड़े, लेकिन वह अपनी इनिंग को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। दूसरी पारी में भी करुण 26 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। लॉर्ड्स में भी करुण की वही पुरानी कहानी रही। तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अब करुण को खुद को बल्ले से साबित करके दिखाना होगा, क्योंकि उनको रिप्लेस करने के लिए कई बल्लेबाज तैयार बैठे हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines