Harshit Rana Selection Criticized: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे और टी20 टीम का ऐलान हो गया है. इसी बीच कुछ फैसले काफी चर्चा का विषय बने हैं. रोहित शर्मा अब वनडे कप्तान नहीं हैं और शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है. वनडे और टी20 टीम में हर्षित राणा को जगह मिली है और अब पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने इस फैसले की आलोचना की है. वो राणा के सिलेक्शन पर तिलमिलाए और उन्होंने गंभीर-अगरकर को भी अपने फैसलों के लिए लताड़ा.
‘हर्षित राणा टीम में क्यों हैं?’
के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के सिलेक्शन के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि भारतीय टीम में किसी की जगह तय नहीं है. लगातार बदलाव होते जा रहे हैं. उन्होंने हर्षित राणा के सिलेक्शन पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘इस तरह के फैसले लगातार लेकर आप खिलाड़ियों को कन्फ्यूज कर रहे हैं. उन्हें भी नहीं पता है कि उनका सिलेक्शन होगा या नहीं. अचानक से यशस्वी जायसवाल आ गए हैं और अगली बार वो नहीं होंगे. सिर्फ टीम में एक ही परमानेंट सदस्य है, हर्षित राणा. किसी को नहीं पता कि वो (हर्षित राणा) टीम में क्यों हैं. लोगों को हटाने और टीम में लगातार बदलाव करने से आप खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम कर रहे हैं.’
ये भी पढ़ें:- ‘भारत मेरी मातृभूमि है…’, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी के बयान ने उड़ाए होश, PCB पर जड़े गंभीर आरोप
गौतम गंभीर को बनाया निशाना
के श्रीकांत ने बताया कि हर्षित राणा सिर्फ इसी वजह से टीम में है, क्योंकि वो गौतम गंभीर की बातें मानते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा चलता रहा, तो भारत ट्रॉफी नहीं जीत पाएगा. उन्होंने कहा, ‘आप कुछ प्लेयर्स को नहीं चुनते, जो अच्छा करते हैं और उन्हें ले लेते हैं, जो कुछ नहीं कर रहे हैं. हर्षित राणा की तरह बनो और गौतम गंभीर की बातों पर लगातार हां बोलो. आपको 2027 के वर्ल्ड कप पर फोकस करना चाहिए. मुझे लगता है कि उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है. हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को अगर आप चुनते रहेंगे, तो फिर आप ट्रॉफी को अलविदा कह रहे हैं.’
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप 2027 से पहले रिटायर हो जाएंगे विराट-रोहित! इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का हैरान करने वाला दावा
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
18 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines