John Mooney Afghanistan: एशिया कप 2025 के आगाज से ठीक पहले अफगानिस्तान की टीम में आयरलैंड के पूर्व खिलाड़ी की एंट्री हुई है। नाम है जॉन मूनी। मूनी को अफगानिस्तान टीम के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मूनी इससे पहले भी अफगानिस्तान टीम के साथ 2018 से लेकर 2019 तक काम कर चुके हैं।
उन्होंने आयरलैंड की ओर से कुल 91 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें तीन वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल रहे। इसके साथ ही वह दो टी-20 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा रहे। मूनी इससे पहले वेस्टइंडीज और आयरलैंड की महिला टीम के साथ भी रह चुके हैं।
आयरलैंड को मिला नया फील्डिंग कोच
अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 से पहले आयरलैंड के पूर्व प्लेयर जॉन मूनी को बतौर फील्डिंग कोच टीम से जोड़ा है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। मूनी 2018 से लेकर 2019 के बीच भी अफगानिस्तान टीम के साथ रह चुके हैं। मूनी ने आयरलैंड की ओर से कुल 91 इंटरनेशनल मैच खेले।
वह 2007, 2011 और 2015 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा रहे। इसके साथ ही उन्होंने आयरलैंड की तरफ से दो टी-20 वर्ल्ड कप भी खेले। मूनी के पास इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से लेवल 3, 2 और एक का कोचिंग सर्टिफिकेट मौजूद है। मूनी इससे पहले साल 2019 में वेस्टइंडीज और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ भी काम कर चुके हैं।
निर्मलन की भी हुई एंट्री
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निर्मलन थानाबालासिंगम को भी बतौर फिजियोथेरेपिस्ट टीम से जोड़ा है। निर्मलन के पास फिजियोथेरेपिस्ट में मास्टर डिग्री है। वह इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ रह चुके हैं। अफगानिस्तान की टीम अभी अबु धाबी में ट्रेनिंग कर रही है।
एशिया कप के आगाज से पहले अफगानिस्तान पाकिस्तान और यूएई के साथ ट्राई सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का आगाज 29 अगस्त से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाना है। अफगानिस्तान की टीम एशिया कप में अपने अभियान का आगाज 9 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ करेगी।
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
21 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
56 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines