Jofra Archer Played for Old School Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दुनिया में कुछ ही ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें मैदान में शिरकत करते हुए देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। 28 वर्षीय आर्चर भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं। फैंस को उस दिन का इंतजार है जब वह मैदान में वापसी करेंगे।
फिलहाल इस खबर की पुष्टि तो नहीं हो पाई है कि वह मैदान में कब तक वापसी करेंगे, लेकिन उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को बिना सूचित किए अपनी पुरानी स्कूल टीम बारबाडोस क्रिकेट एसोसिएशन के लिए दूसरे स्तर के मैच में हिस्सा लिया था।
यह भी पढ़ें- VIDEO: युवराज सिंह दिल में सजा चुके थे कप्तानी का सपना, सचिन-चैपल विवाद ने तोड़ा दिल, फिर हुई धोनी की एंट्री
आर्चर मौजूदा समय में ईसीबी के केंद्रीय अनुबंध के साथ जुड़े हुए हैं। इंग्लैंड टीम के प्रबंध निदेशक का कहना है कि हमें उनकी भागीदारी के बारे में अंदाजा नहीं था। अगर यह बात सत्य है तो हम इसकी जांच करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते रविवार को क्रिस चर्च फाउंडेशन के लिए शिरकत करते हुए आर्चर ने लॉर्ड्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। इस बीच उन्होंने महज 18 रन खर्च करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से 11 रन निकले।
बता दें दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पिछले काफी समय से पीठ और कोहनी में लगी चोट से परेशान हैं। ऐसे में बोर्ड और मेडिकल टीम उन्हें लगातार आराम करने का सुझाव दे रही है।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines