Jitesh Sharma Lords: लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया को रोमांच से भरे मुकाबले में 22 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। पुछल्ले बल्लेबाजों संग रविंद्र जडेजा ने टीम की हार को टालने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह इसमें नाकाम रहे। लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन भारी तादाद में फैन्स मैदान पर पहुंचे थे, जिसके कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के इंतजाम कुछ इतने तगड़े थे कि भारतीय खिलाड़ी को भी सिक्योरिटी गार्ड ने मैदान के अंदर नहीं जाने दिया। इंडियन प्लेयर ने कई बार अपनी पहचान बताने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें मैदान के अंदर प्रवेश करने की परमिशन नहीं मिली। अंत में थक-हारकर भारतीय बल्लेबाज को दिनेश कार्तिक को फोन लगाना पड़ गया।
भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली एंट्री
दरअसल, हुआ यूं कि लॉर्ड्स टेस्ट के रोमांच का मजा लेने के लिए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इंग्लैंड पहुंचे थे। जितेश लॉर्ड्स स्टेडियम के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उनका रास्ता रोक दिया। जितेश ने गार्ड को अपना परिचय भी दिया और बताया कि वह इंडियन क्रिकेटर हैं। हालांकि, गार्ड ने उन्हें पहचानने से साफ इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर एक फैन ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है। जितेश को तभी दिनेश कार्तिक वहीं पर दिख गया। जितेश ने पहले तो उन्हें आवाज लगाई, लेकिन डीके के ना सुनने पर विकेटकीपर बैटर ने कार्तिक को फोन लगाया। कार्तिक के आने के बाद जितेश को सिक्योरिटी गार्ड ने स्टेडियम के अंदर जाने दिया।
चाहकर भी जीत नहीं दिला सके जडेजा
लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने बल्ले से वो सबकुछ किया जो वह कर सकते थे। हालांकि, इसके बावजूद दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ ना मिल पाने की वजह से जड्डू टीम की नैया को पार नहीं लगा सके। जडेजा 181 गेंदें खेलकर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर कुल 212 गेंदें खेलीं, लेकिन आखिर में बाजी इंग्लैंड की टीम मारने में सफल रही। शोएब बशीर की एक गेंद को सिराज ने काफी अच्छे तरीके से डिफेंड किया, पर वह बॉल पीछे की तरफ जाकर स्टंप से जा टकराई।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक-संजू कर सकते हैं ओपनिंग
51 mins agoटीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
7 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
8 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
10 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
11 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
11 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
11 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
12 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines