हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SMAT 2025 Final: झारखंड ने फाइनल जीतकर रच दिया इतिहास, ईशान किशन के बाद अनुकूल रॉय ने मचाया तहलका 

SMAT 2025 Final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. जहां पर झारखंड और हरियाणा की टीम फाइनल में थी. बल्लेबाजों के लिए मददगार इस पिच पर रनों की बारिश देखने को मिली. जहां पर झारखंड की टीम ने जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया. टीम के कप्तान ईशान किशन ने कमाल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
jharkhand vs haryana SMAT 2025 final

SMAT 2025 Final: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला झारखंड और हरियाणा के बीच खेला गया. जहां पर हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे गलत साबित करते हुए झारखंड की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 262 रन बना डाले. जवाब में हरियाणा की टीम 193 रन ही बना सकी और 69 रनों से मुकाबला हार गई. इसी के साथ ईशान किशन की टीम ने इतिहास रच दिया. 

झारखंड ने खड़ा किया था पहाड़ जैसा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 49 गेंदों में 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. दूसरे सलामी बल्लेबाज विराट सिंह सिर्फ 2 रन ही बना सके. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए कुमार कुशाग्र ने सिर्फ 38 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. कुशाग्र ने 8 चौके और 5 छक्के जड़े. अंत में अनुकूल रॉय ने 20 गेंदों में नाबाद 40 रन तो वहीं रोबिन मिंज ने 14 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए. इन धमाकेदार पारियों के कारण ही झारखंड की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 262 रन बनाए. हरियाणा के लिए सुमित कुमार, अंशुल कंबोज और सामंत जाखड़ ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: कब और कहां देखें भारत का सेमीफाइनल मुकाबला? पाकिस्तान भी इस दिन उतरेगी मैदान पर 

विज्ञापन

पहली बार चैंपियन बनी झारखंड 

शानदार बल्लेबाजी करने के बाद झारखंड के गेंदबाजों ने भी कमाल किया. पहले ओवर में ही विकास सिंह ने हरियाणा के 2 स्टार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद यशवर्धन दलाल ने 22 गेंदों में 53 रन बनाए. वहीं उनका साथ देते हुए निशांत सिंधू ने 15 गेंदों में 31 रन जोड़े. अंत में सामंत जाखड़ ने भी 17 गेंदों में 38 रन बनाए. हालांकि उसके बाद भी हरियाणा की टीम 193 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 69 रनों से हार गई. झारखंड की टीम ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब और कहां देखें पांचवां टी-20 मैच, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola