Jamie Smith Wicket: पर्थ के मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दूसरी इनिंग में 164 रनों पर आउट होने के बाद इंग्लैंड ने कंगारू टीम के सामने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के लिए 205 रनों का लक्ष्य रखा है.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड और मिचेल स्टार्क ने दूसरी पारी में भी कहर बरपाया. स्टार्क की झोली में 3 विकेट आए, तो बोलैंड ने चार विकेट अपने नाम किए. हालांकि, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ के विकेट को लेकर जमकर बवाल मच गया है. सोशल मीडिया पर फैन्स का भी गुस्सा फूट पड़ा है.
जेमी स्मिथ आउट या नॉटआउट?
दरअसल, स्टार्क-बोलैंड के कहर के सामने जेमी स्मिथ इंग्लैंड की बिखरती हुई पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे. स्मिथ 15 रन बना चुके थे और अच्छी लय में दिख रहे थे. पारी के 28वें ओवर की पहली गेंद ब्रेंडन डॉगेट ने लेग स्टंप की तरफ फेंकी, जिसके स्मिथ ने खेलने का प्रयास किया. हालांकि, बॉल पीछे की तरफ निकल गई, लेकिन कंगारू टीम को लगा कि गेंद और बल्ला का संपर्क हुआ है और इस कारण उन्होंने जोरदार अपील की.
ऑनफील्ड अंपायर ने स्मिथ को नॉटआउट करार दिया. इसके बाद कंगारू टीम ने डीआरएस लेने का फैसला किया. रिप्ले में देखा गया कि गेंद जब बल्ले के पास से निकली तो स्निको में कुछ हरकत हुई. हालांकि, स्निको में जब हरकत हुई उस समय पर बॉल बैट से काफी दूर दिख रही थी. हालांकि, थर्ड अंपायर ने माना कि बॉल बल्ले से ही लगकर कीपर के पास गई है और स्मिथ को आउट दे दिया गया.
ये भी पढ़ें: Ashes Series: 35 साल में जो कोई ना कर पाया वो मिचेल स्टार्क ने कर दिखाया, पर्थ में महफिल लूट ले गया कंगारू गेंदबाज
स्मिथ के विकेट पर मचा बवाल
जेमी स्मिथ को आउट दिए जाने के बाद ही इंग्लैंड के दर्शकों ने मैदान पर ही जमकर नाराजगी जाहिर की. स्मिथ खुद थर्ड अंपायर के फैसले से थोड़ा निराश दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर भी फैन्स के बीच स्मिथ के विकेट को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ इंग्लिश फैन्स थर्ड अंपायर के फैसले से बुरी तरह से झल्लाए हुए भी नजर आए.
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
5 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
36 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
58 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines