Ishan Kishan and Rishabh Pant: भारतीय वनडे टीम फिलहाल बदलाव कर रही है. दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश चल रही है. जिसके लिए 3 खिलाड़ियों के नाम फिलहाल चल रहे हैं. जिसमें ईशान किशन, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल का नजर आ रहा है. जुरेल फिलहाल थोड़ा पीछे हो गए हैं. ऐसे में ईशान किशन और ऋषभ पंत के बीच टक्कर चल रही है. इन दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज में किसका वनडे में रिकॉर्ड बेहतर है. इसको लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है.
ईशान किशन ने किया है शानदार प्रदर्शन
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही किशन लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि इस बार उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 और विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो रेस में आगे निकल गए हैं. किशन ने अब तक 24 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 42.40 की औसत से 933 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक जड़ा है. वहीं 7 अर्धशतक भी ठोके हैं. किशन का इस दौरान स्ट्राइक रेट 102.19 का रहा है. घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के कारण फिलहाल किशन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के फेवरेट नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya क्या जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में कर सकते हैं कमबैक? पूर्व खिलाड़ी के बयान से मची खलबली
ऋषभ पंत फिलहाल टीम में हैं बरकरार
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल वनडे टीम में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी जगह फिलहाल पक्की नहीं नजर आ रही है. पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों ही मैच में बेंच पर बैठे थे. अब तक वनडे फॉर्मेट में ऋषभ पंत ने 27 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 33.50 की औसत से 871 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. पंत का स्ट्राइक रेट 106.21 का रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर पंत के पक्ष में नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: हेड कोच सौरव गांगुली पर बढ़ गया दबाव, टीम को मिली लगातार दूसरे मैच में करारी हार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
10 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
43 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines