County Championship: काउंटी चैंपियनशिप में युवा भारतीय बल्लेबाजों का जलवा चल रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अपनी-अपनी टीमों के लिए काउंटी डेब्यू में शानदार पारियां खेली थी। अब दूसरे मुकाबले में भी दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा है। दोनों ही खिलाड़ियों ने इंग्लिश सरजमीं पर अपने बल्ले से कहर मचाया है। हालांकि उसके बाद भी तिलक वर्मा की टीम फिलहाल बेहद मुश्किल में नजर आ रही है।
ईशान किशन का फिर चला बल्ला
नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए ईशान किशन से समरसेट के खिलाफ शानदार पारी खेली है। इस पारी में किशन ने 128 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के भी जड़े। जिसके कारण ही नॉटिंघमशायर की टीम ने समरसेट के 379 रनों के जवाब में 5 विकेट गंवाकर खबर लिखे जाने तक 439 रन बना चुकी है। किशन ने इससे पहले यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में 98 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली थी। उस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा था। किशन जिस तरह लगातार रन बना रहे हैं। उससे जल्द ही उनकी भारतीय टीम में भी वापसी हो सकती है। किशन हालांकि दोनों ही मौके पर शतक बनाने से चूक गए हैं।
तिलक वर्मा के बल्ले का भी चला जादू
एसेक्स के खिलाफ तिलक वर्मा ने हैम्पशायर के लिए खेलते हुए काउंटी डेब्यू किया था। जहां पर तिलक वर्मा ने 241 गेंदों में 100 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के जड़े थे। अब वॉर्केस्टरशायर के खिलाफ भी तिलक ने बल्ले से कहर मचाया है। तिलक वर्मा ने 171 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। जिसमें 7 चौके और 1 छक्का भी जड़ा है। दूसरे छोर से हैम्पशायर के विकेट गिर रहे थे, लेकिन तिलक वर्मा ने अपनी पूरी जान कर एक छोर संभाल रखा था। हार से बचने के लिए तिलक वर्मा को दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश सीरीज से पहले ही उड़े पाकिस्तान टीम के होश, स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बिगाड़े हालात!
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
4 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines