हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: पहले T20I में ईशान किशन की वापसी तय, इस पोजीशन पर मचाएंगे बल्ले से धमाल

Ishan Kishan IND vs NZ: ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बल्ले से रंग जमाते हुए नजर आएंगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विकेटकीपर बल्लेबाज की बैटिंग पोजीशन को भी कंफर्म कर दिया है.

विज्ञापन
Ishan Kishan all set to play in IND vs NZ 1st T20I

Ishan Kishan IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से होने जा रहा है. सीरीज का ओपनिंग मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जाना है. घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाकर टीम इंडिया में कमबैक करने वाले ईशान किशन पहले टी-20 में अपने बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए ईशान की वापसी को कंफर्म कर दिया है. सूर्या ने ईशान की बैटिंग पोजीशन का भी खुलासा कर दिया है.

ईशान की वापसी तय

नागपुर में होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में ईशान किशन का खेलना तय हो गया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि ईशान सीरीज के ओपनिंग मुकाबले में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे. ईशान को अगर अंतिम ग्यारह में मौका मिलता है, तो श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना पड़ सकता है. ईशान का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में कमाल का रहा था, जिसके दम पर वह सिलेक्टर्स का ध्यान एक बार फिर खींचने में सफल रहे.

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान के पास इस सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका होगा. विकेटकीपर बल्लेबाज अगर कप्तान और कोच का भरोसा जीतने में सफल रहता है, जो वह विश्व कप में भी प्लेइंग 11 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से बाहर होंगे बाबर आजम? खुद ही मार ली है अपने पैरों पर कुल्हाड़ी!

लंबे समय बाद होगा ईशान का कमबैक

ईशान किशन ने टीम इंडिया की जर्सी में अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 28 नवंबर 2023 को खेला था. इसके बाद से वह लगातार भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे. आखिरी मैच में ईशान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. बता दें कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों पहली बार वनडे सीरीज गंवानी पड़ी है.

विज्ञापन

ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एकदिवसीय सीरीज में मिली हार का हिसाब टी-20 में जरूर चुकता करना चाहेगी. बता दें कि सूर्या की कैप्टेंसी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस फॉर्मेट में कमाल का रहा है. स्काई ने अब तक कुल 39 मैचों में टीम की अगुवाई की है, जिसमें से टीम को 28 में जीत नसीब हुई है, जबकि महज 6 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola