Irfan Pathan Interview: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जिस मैच में नहीं होते, फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अगले टेस्ट मैच को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया में कोहली की जल्द ही वापसी हो और वे अपने स्टार क्रिकेटर को एक बार फिर चौके-छक्के मारते देखें। हालांकि कुछ आलोचकों का ये भी कहना है कि अब कोहली को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने किंग कोहली को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि विराट कोहली क्रिकेट की जरूरत क्यों हैं।
क्रिकेट को विराट कोहली की जरूरत
न्यूज 24 से खास बातचीत में इरफान पठान ने कहा- क्रिकेट को विराट कोहली की जरूरत है। खास तौर पर उनकी ऊर्जा कमाल की है। जब वे टेस्ट क्रिकेट में नहीं होते तो उन्हें बहुत मिस किया जाता है। वह उस तरीके का खिलाड़ी है। जब क्रिकेट किसी खिलाड़ी को मिस करता है, तो इसका मतलब उसने अपना कद बहुत बड़ा किया है। मुझे उम्मीद है कि कम से कम 2 से 3 साल तक उनकी यही ऊर्जा बनी रहे। हालांकि जिस तरह से उनकी फिटनेस है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वह इससे ज्यादा भी खेल सकते हैं।
उमरान मलिक पर दिया बयान
इरफान पठान ने उमरान के सवाल पर कहा- उमरान मलिक कहीं गायब नहीं हुए, वे डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें टीम में सलेक्ट करने के लिए भी वही प्रॉसेस फॉलो किया जाएगा, जो बाकी क्रिकेटर्स के लिए किया जाता है।
मीडिया तो कुछ भी कह सकता है, लेकिन मैनेजमेंट, सलेक्टर्स और एनसीए के लोग उन्हें वॉच करते रहते हैं। जब इंडियन टीम की बात आती है तो प्रॉसेस फॉलो किया जाता है। इरफान ने आगे सरफराज खान और रजत पाटीदार को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा- जिस तरह से उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली है, यह बहुत बड़ा पल है।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli, IND vs ENG: कोहली पूरी टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर? भारत में ही नहीं हैं विराट!
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, स्पिनर या पेसर; विशाखापट्टनम की पिच पर किसे मिलेगा फायदा
यह भी पढ़ें- Sarfaraz Khan Interview: ‘नहीं थीं उम्मीद भारत के लिए खेल पाऊंगा,’ चयन के बाद भावुक हुए सरफराज खान
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
40 mins agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
8 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
8 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
9 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
9 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
9 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
10 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines