नई दिल्ली: आयरलैंड के गेंदबाज जोश लिटिल ने आईपीएल से लौटकर कहर बरपा दिया है। इंग्लैंड के चेम्सफोर्ड में मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में लिटिल ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से दंग कर दिया। उन्होंने बांग्लादेश के ओपनर लिटन दास को शानदार यॉर्कर पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। खास बात यह है कि लिटन दास खाता भी नहीं खोल सके और गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए।
दंग रह गए लिटन दास
ये नजारा पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। स्ट्राइक पर लिटन पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। लेफ्ट आर्म गेंदबाज लिटिल ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए। उन्होंने चौथी गेंद इतनी घातक फेंकी कि ये हवा में लहरते हुए सीधा लिटन के पैरों पर जाकर पड़ी। बल्लेबाज इससे पहले कि कुछ समझ पाने की भी कोशिश करते, एलबीडब्ल्यू की अपील पर अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। इस घातक गेंद का प्रहार झेलकर लिटन खुद भी दंग रह गए।
https://twitter.com/FanCode/status/1655874770116956161
लिटिल की आईपीएल में शानदार गेंदबाजी
लिटिल ने गुजरात टाइटंस के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में वे काफी प्रभावी साबित हुए हैं। चूंकि आयरलैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप की जगह दांव पर है, इसलिए लिटिल नेशनल ड्यूटी पर गए हैं। लिटिल ने यहां पहुंचते ही अपनी प्रतिभा साबित कर दी है।
कप्तान ने जताया था भरोसा
उल्लेखनीय है कि आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने मैच पूर्व संध्या पर लिटिल की वापसी को बड़ा प्रोत्साहन बताया था। उन्होंने कहा- लिटिल ने आईपीएल में अच्छा समय बिताया है इसलिए इन मैचों में उनका होना बहुत अच्छा है। उम्मीद है वह हमारे लिए प्रभाव डाल सकता है। हम खुश हैं कि जोश हमारे लिए खेल रहा है। उसके बारे में कोई चिंता नहीं है। वह विश्व मंच पर प्रदर्शन कर रहा है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines