IPL Start & Final Date: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन से पहले अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. मिनी ऑक्शन से पहले BCCI को टीमों को बताना होता है कि कब से IPL की शुरुआत होगी और फाइनल कब हो सकता है. मार्च के अंतिम हफ्ते में IPL 2026 की शुरुआती होने वाली है और 31 मई 2026 को फाइनल का आयोजन होने वाला है. ये टूर्नामेंट दो महीने से ज्यादा चलने वाला है और पिछले साल के मुकाबले इस बार थोड़े अधिक मैच होने वाले हैं.
कब से शुरू होगा IPL 2026?
IPL का अगला सीजन बड़ा और बेहतर रहने वाला है. बताया जा रहा है कि इस बार हर टीम 14 नहीं, 16-16 मैच खेलने वाली हैं. ऐसे में मैचों की कुल संख्या 74 से 84 हो जाएगी. अगर IPL की शुरुआत की बात करें, तो क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 26 मार्च 2026 से ऑक्शन की शुरुआत होने वाली है. बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट 66 दिनों तक चलेगा.
IPL 2026 के फाइनल की तारीख क्या है?
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 2 महीने से भी लंबा चलेगा. ऐसे में क्रिकेट का मजा जरूर दोगुना होने वाला है. रिपोर्ट में बताया गया है कि IPL का फाइनल 31 मई 2026 को खेला जाने वाला है. अभी तक ये क्लियर नहीं है कि डिफेंडिंग चैंपियन RCB के घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से टूर्नामेंट का आगाज होगा, या नहीं.
ये भी पढ़ें:- 18 सीजन, 9307 करोड़ रूपये… 2008 से 2025 तक ऐसी रही है IPL ऑक्शन की ABCD
IPL 2026 ऑक्शन पर रहेंगी नजरें
आईपीएल 2026 हर एक टीम और उनके फैंस के लिए कैसा रहता है, ये तो ऑक्शन पर निर्भर करेगा. कुछ फ्रेंचाइजी को अपनी टीम मजबूत करनी है, तो कुछ को बैकअप चाहिए. 16 दिसंबर 2025 यानी आज दोपहर 2:30 बजे से मिनी ऑक्शन शुरू होगा. नीचे सभी टीमों का बचा हुआ पर्स है:
- चेन्नई सुपर किंग्स – 43.40 करोड़ रूपये
- मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़ रूपये
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.40 करोड़ रूपये
- कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.30 करोड़ रूपये
- सनराइजर्स हैदराबाद – 25.50 करोड़ रूपये
- गुजरात टाइटंस – 12.90 करोड़ रूपये
- राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़ रूपये
- दिल्ली कैपिटल्स – 21.80 करोड़ रूपये
- लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़ रूपये
- पंजाब किंग्स – 11.50 करोड़ रूपये
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines