IPL 2026 Auction Date: IPL 2026 के ऑक्शन को लेकर सभी में उत्साह है. पिछला सीजन काफी अच्छा रहा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती. कुछ टीमों के लिए पिछला सत्र खास नहीं रहा और अब वो नए प्लान के साथ उतरना चाहेंगी. इस साल मिनी IPL ऑक्शन का आयोजन होगा और टीमों के पास नई शुरुआत करके कुछ बदलाव लाने का शानदार मौका होगा. अब IPL ऑक्शन और इसके पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की डेडलाइन सामने आ गई है. 13-15 तारीख के बीच ऑक्शन का आयोजन हो सकता है.
IPL 2026 ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट
2026 के IPL ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. प्लेयर ये जानने को उत्साहित थे कि कब नीलामी का आयोजन किया जाएगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 13-15 दिसंबर के बीच ऑक्शन देखने को मिलेगा. आपको बता दें कि पिछले दो ऑक्शन का आयोजन भारत से बाहर हुआ है. अब BCCI मिनी ऑक्शन को भारत में ही आयोजित कर सकता है. अभी तक पूरी तरह फैसला आना बाकी है.
ये भी पढ़ें:- 2027 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं रोहित-विराट, BCCI ने बता दिया फ्यूचर प्लान!
रिटेंशन की अंतिम तारीख भी सामने आई
IPL 2026 के ऑक्शन में जाने से पहले टीमों को उन खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा, जिन्हें वो अपने अगले सीजन में नहीं चाहते हैं. इससे उन खिलाड़ियों के पास IPL 2026 की नीलामी में अपना नाम दर्ज कराने का मौका होगा. क्रिकबज ने बताया है कि रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर 2025 होगी. इसी दिन या इसके पहले टीमें खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. पिछले साल निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज करके नए प्लेयर्स को खरीद सकती है.
कौन-कौन बन सकता है IPL 2026 ऑक्शन का हिस्सा?
रिपोर्ट्स की मानें तो CSK दीपक हूडा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवन कॉन्वे को रिलीज कर सकती है. रविचंद्रन अश्विन ने IPL से संन्यास ले लिया है और इसी कारण CSK के पर्स में 9.75 करोड़ जुड़ने वाले हैं. राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए, तो संजू सैमसन पर सभी की नजर होगी. वनिंदू हसरंगा और महीश तीक्षणा को रिलीज किया जा सकता है. मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मयंक यादव, वेंकटेश अय्यर, डेविड मिलर और आकाश दीप जैसे बड़े खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- जीती हुई बाजी हारी टीम इंडिया तो कप्तान कौर का फूटा गुस्सा, इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines