Cameron Green Clarifies Allowed Bowling: IPL 2026 ऑक्शन के आयोजन में दो दिन का समय बचा है. 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में 10 टीमों के बीच नीलामी में जंग छिड़ने वाली है. IPL ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर सभी की नजर रहने वाली है. वो पहले सेट का हिस्सा हैं और उनपर शुरुआत में ही करोड़ों रूपये बरस सकते हैं. ऑलराउंडर होने के बावजूद ग्रीन को बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल किया गया है. अब ग्रीन ने बताया कि एक शख्स की गलती के कारण उन्हें ऑक्शन में पहले सेट में जोड़ दिया गया. अनजाने में हुई ये गलती अब उन्हें थोड़ा अधिक फायदा करा सकती है.
किसने कैमरून ग्रीन का नाम बल्लेबाजी लिस्ट में डाला?
जब खिलाड़ी ऑक्शन के लिए रजिस्टर करते हैं, तो उन्हें अपने रोल के बारे में जानकारी देनी होती है. कैमरून ग्रीन ने ऑक्शन को लेकर हाल ही में बात की और बताया कि उनके मैनेजर ने गलती से उनका नाम बल्लेबाजी लिस्ट में दर्ज करा दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं गेंदबाजी करूंगा. मुझे नहीं पता कि मेरे मैनेजर ये सुनना पसंद करेंगे, या नहीं लेकिन उनकी ओर से गलती हो गई. वो बल्लेबाज नहीं चुनना चाहते थे. उन्होंने गलती से गलत बॉक्स चुन लिया. ये काफी मजाकिया बात है लेकिन उनकी ओर से स्थिति को खराब तरीके से संभाला गया.’
IPL 2026 ऑक्शन में कैमरून ग्रीन को अनजाने में हो गया फायदा
BCCI ने IPL 2026 ऑक्शन के लिए सभी सेट और प्लेयर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया. इसमें फर्स्ट बल्लेबाजी सेट में कैमरून ग्रीन का नाम शामिल था और ये देखकर सभी हैरान थे. IPL ऑक्शन में ऑलराउंडर्स का दूसरा सेट है. अगर कैमरून उसमें अपना नाम दर्ज कराते, तो नीलामी के दौरान उनका नाम थोड़ा लेट आता. ऐसे में अन्य प्लेयर्स पर टीमें पहले ही काफी पैसा लुटा देती. अब कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी सेट में हैं, जो ऑलराउंडर सेट से पहले आएगा. इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम शुरुआत में आएगा और टीमों के पास उनपर खर्च करने के लिए बड़ा पर्स होगा.
ये भी पढ़ें:- U19 Asia Cup: आज भारत-पाकिस्तान मैच में जारी रहेगा No Handshake? ICC ने की बड़ी मांग
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines