IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज यानी 2 मार्च को सीजन का 14वां मुकाबला खेला जाना है. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच शाम 7.30 मिनट पर शुरू होगा. इस सीजन आरसीबी पहली बार अपने होम ग्राउंड में जीटी का सामना करने के लिए तैयार है. पहली बार दोनों टीमें इस सीजन आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के निशाने पर खास रिकॉर्ड रहने वाला है. वो अनोख शतक पूरा कर सकते हैं.
आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो RCB ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं. वो 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. वहीं गुजरात टाइटन्स ने भी 2 मैच खेले हैं, लेकिन 1 जीता और 1 हारकर चौथे नंबर पर काबिज है. आरसीबी की नजरें लगातार तीसरी जीत पर होंगी, लेकिन गुजरात भी चुनौती देने के लिए तैयार है. अगर गिल का बल्ला चल गया तो वो अपने करियर में खास उपलब्धि कर सकते हैं.
शुभमन गिल के पास 100 छक्कों का मौका
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के पास IPL में 100 छक्के पूरे करने का मौका है. अभी तक उन्होंने 99 छक्के लगाए हैं. आरसीबी के खिलाफ आज एक और छक्का लगाते ही वह आईपीएल में 100 छक्के जड़ने वाले 39वें बल्लेबाज बन जाएंगे. इस लीग में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 357 सिक्स जमाए थे.
कैसा है शुभमन गिल का आईपीएल करियर?
शुभमन गिल के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो यह खिलाड़ी अब तक 105 मैचों की 102 पारियों में 37.78 की औसत से 3287 रन बना चुका है. गिल का स्ट्राइक रेट 136.33 का है. उन्होंने 4 शतक और 20 फिफ्टी जमाई हैं. गिल ने 99 छक्कों के अलावा 316 चौके भी लगाए हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
RCB- विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा
GT- शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, ईशांत शर्मा
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
36 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
47 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines