हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024 Sponsor Rights: BCCI का चीन पर वार! Chinese Brands पर बैन लगा सकता है भारतीय बोर्ड

IPL 2024: बीसीसीआई ने चीनी ब्रांड पर बड़ा एक्शन लेने का फैसला किया है। इससे कई कंपनियों को करारा झटका लगने वाला है।

विज्ञापन
Image Credit- BCCI

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले बीसीसीआई एक्शन में है। पहले भारत सरकार ने चीनी ब्रांड पर एक्शन लिया था। अब बीसीसीआई भी चीनी ब्रांड के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने का प्लान बना रहा है। बता दें कि आईपीएल फैंस को रोमांचित तो करता ही है, इसके साथ ही कई ब्रांडों का प्रमोशन भी करता है। आईपीएल मैच के दौरान ग्राउंड पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर अलग-अलग ब्रांडों का प्रचार किया जाता है, लेकिन इस बार बीसीसीआई चीन को बड़ा झटका दे सकता है। चीनी सैनिक लगातार भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश करते हैं, इस कारण से बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लेने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: भारतीय टेस्ट क्रिकेट में 11 साल बाद हुआ ऐसा, खराब शुरुआत के बाद फैंस को याद आए दो सितारे

विज्ञापन

बीसीसीआई किन ब्रांडों को नहीं करेगा स्पॉन्सर

बीसीसीआई ने इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कहा कि जिस भी ब्रांड का रिश्ता भारत सरकार के साथ ठीक नहीं है, अगले आईपीएल सीजन में उन ब्रांडों को बीसीसीआई द्वारा स्पॉन्सर नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने ये फैसला चीनी सैनिकों के घुसपैठ करने के कारण लिया है। बीसीसीआई किन ब्रांडों को स्पॉन्सर नहीं करेगा, अभी तक इसकी सूची सामने नहीं आई है। हालांकि अभी तक इस बात पर मुहर नहीं लगी है कि बीसीसीआई यह कदम उठाने वाला है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बीसीसीआई चीनी ब्रांड पर एक्शन ले सकता है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1739593259327140145

ये भी पढ़ें:- IND vs SA 1st Test Live Updates: भारत को लगा चौथा झटका, कगिसो रबाडा ने श्रेयस अय्यर को किया बोल्ड

विज्ञापन

आईपीएल में खेले जाएंगे 70 मुकाबले

आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है। क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक आईपीएल का आगाज मार्च या फिर अप्रैल महीने में होगा। इसके बाद जून महीने में इसका फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। इसको लेकर 19 दिसंबर को ही ऑक्शन हो चुका है। ऑक्शन में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बने हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को 24.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola