Mini Auction watch Free Here: आईपीएल 2024 को लेकर मिनी ऑक्शन की तारीख सामने आ गई है। बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया है कि आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन दुबई में होने वाला है, यह ऑक्शन 19 दिसंबर को होने वाला है। आपको बता दें कि पहली बार ऐसा हो रहा है जब आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन भारत से बाहर होने वाला है। ऐसे में आपके मन में भी एक सवाल जरूर होगा कि हम आईपीएल के मिनी ऑक्शन का लाइव कहां देख सकते हैं, ताकि आप भी पल-पल के आनंद ले सकें कि कौन खिलाड़ी किस टीम में शामिल होने वाले हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कहां देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: BCCI ने कंफर्म किया ऑक्शन का वेन्यू, इस बार खास जगह सजेगा खिलाड़ियों का बाजार
1166 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की अदला-बदली होने वाली है। इस मिनी ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमे 830 भारतीय खिलाड़ी और 336 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा कैप्ड खिलाड़ियों की बात करे तो 212 कैप्ड खिलाड़ी, 909 अनकैप्ड और 45 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल है। बता दें, सभी आईपीएल टीमों के पास फिलहाल 77 जगह ही खाली है। लेकिन रजिस्ट्रेशन 1166 खिलाड़ियों ने कराया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि 70 से 75 खिलाड़ियों पर ही ऑक्शन में बोली लग सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि आप कहां मिनी ऑक्शन का लाइव आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Pakistan Team में हुआ बड़ा उलटफेर, चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज ने लिया एक्शन, कर दिया खेल…
यहां देख सकते हैं मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं, तो आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मिनी ऑक्शन देख सकेंगे। इतना ही नहीं अगर आप टीवी स्क्रिन पर ऑक्शन देखना चाहते हैं, तो आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इन तीनों ही प्लेटफॉर्म पर आप मिनी ऑक्शन देख सकेंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
46 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
55 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines