IPL 2024 Auction All Teams Purse Amount: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का ऑक्शन शुरू होने में दो दिन का वक्त शेष रह गया है। फैंस को बेसब्री से इस नीलामी का इंतजार है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। पहली बार आईपीएल की नीलामी का बाजार विदेश में सजने जा रहा है। इस ऑक्शन के लिए अब सभी टीमों का पर्स अमाउंट और खरीदारी के लिए उपलब्ध स्लॉट तय हो चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि ऑक्शन से पहले किस टीम के पास कितनी रकम और मौजूद स्लॉट हैं।
किस टीम के पास कितनी रकम?
इस मामले में गुजरात टाइटंस की टीम सबसे आगे है। गुजरात की पर्स में ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा रकम मौजूद है। आइए देखते हैं कि किसके पास कितनी रकम है:-
- गुजरात टाइटंस- 38.15 करोड़
- सनराइजर्स हैदराबाद- 34 करोड़
- केकेआर- 32.7 करोड़
- चेन्नई सुपर किंग्स- 31.4 करोड़
- पंजाब किंग्स- 29.1 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स- 28.95 करोड़
- आरसीबी- 23.25 करोड़
- मुंबई इंडियंस- 17.75 करोड़
- राजस्थान रॉयल्स- 14.5 करोड़
- लखनऊ सुपर जायंट्स- 13.15 करोड़
केकेआर के पास खरीद के लिए सबसे ज्याद स्लॉट?
- केकेआर- 12 स्लॉट (4 विदेशी)
- चेन्नई सुपर किंग्स- 6 स्लॉट (3 विदेशी)
- सनराइजर्स हैदराबाद- 6 स्लॉट (3 विदेशी)
- आरसीबी- 6 स्लॉट (3 विदेशी)
- लखनऊ सुपर जायंट्स- 6 स्लॉट (2 विदेशी)
- गुजरात टाइटंस- 8 स्लॉट (2 विदेशी)
- पंजाब किंग्स- 8 स्लॉट (2 विदेशी)
- मुंबई इंडियंस- 8 स्लॉट (4 विदेशी)
- राजस्थान रॉयल्स- 8 स्लॉट (3 विदेशी)
- दिल्ली कैपिटल्स- 9 स्लॉट (4 विदेशी)
कब और कहां होगा आईपीएल ऑक्शन?
आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर मंगलवार को दुबई में होगा। इसका आयोजन दुबई के कोका-कोला एरेना में होगा। ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे (लोकल टाइम 1 बजे) से होगी। इस ऑक्शन को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। वहीं ओटीटी पर फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इस ऑक्शन के लिए कुल 33 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। जबकि कुल 77 खिलाड़ियों पर ही बोली लग पाएगी।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा से कप्तानी छिनते ही एक फ्रेंचाइजी ने किया अप्रोच, मुंबई इंडियंस ने फंसा दिया पेंच!
यह भी पढ़ें- IND vs SA: टीम इंडिया में 22 साल के खिलाड़ी को मिली वनडे कैप, IPL 2023 में मचाई थी धूम
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
36 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines