IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन खेलने की तैयारी की जा रही है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी तक एक भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। विराट कोहली की टीम आरसीबी हमेशा से काफी सुर्खियों में रहती है। इस टीम में किंग कोहली के होने के कारण इसके काफी फैन फॉलोइंग है। आरसीबी के फैंस हर साल इस आस में आईपीएल देखा करते हैं कि शायद इस साल कुछ कमाल हो और कोहली की टीम आईपीएल जीत सके। इस कड़ी में अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने भी आरसीबी में खेलने की इच्छा जताई है। चलिए आपको बताते हैं कि अफगानी स्टार ने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- WPL के लिए जारी हुई कमेटी मेंबर्स की लिस्ट, 8 पदों पर हुई नियुक्ति, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली
जानें स्टार खिलाड़ी ने क्या कहा
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने न सिर्फ आरसीबी में खेलने की इच्छा जाहिर की है, बल्कि ये भी मनाया कि इस बार आरसीबी आईपीएल खिताब अपने नाम करे। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी नजीबुल्लाह जादरान विश्व कप टीम के हिस्सा थे, उन्होंने विश्व कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। एक इंटरव्यू में जब जादरान से पहले तो कोहली और नवीन के बीच झगड़े के बारे में पूछा गया, इस पर उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में इस बारे में कोई बातचीत नहीं होती थी। जाहिर तौर पर भारत में विराट की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन नवीन ने कहा कि उन्हें आईपीएल में भी प्रशंसकों से इसी तरह का व्यवहार मिला। उन्होंने सिर्फ अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दिया।
ये भी पढ़ें:- पंजाब किंग्स के खिलाड़ी का जलवा, अकेले अपनी टीम को दिलाया जीत, प्रदर्शन देख फ्रेंचाइजी हो जाएगी खुश
वह कोहली के साथ खेलकर जीतेंगे
इसके बाद जब जादरान से पूछा गया कि आपको आईपीएल खेलने का मौका मिले, तो आप किस टीम के लिए खेलना चाहते हैं, इस पर स्टार खिलाड़ी ने कहा कि आईपीएल में खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है, मेरा भी इसी तरह सपना है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुझे मौका मिले, तो मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलना चाहता हूं। विराट कोहली ने आईपीएल नहीं जीता है और उम्मीद है कि इस बार हम इसे जीतेंगे। मुझे कोहली के साथ खेलने में काफी मजा आएगा। इससे साफ है कि अफगानिस्तान का स्टार खिलाड़ी आरसीबी के लिए आईपीएल खेलना चाहता है।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines