हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: कोहली-गंभीर मामले पर युवराज सिंह ने किया रिएक्ट, ट्वीट कर लिखी ये बात

विज्ञापन
Yuvraj Singh Virat Kohli Gautam Gambhir

नई दिल्ली: विराट कोहली-गौतम गंभीर विवाद पर कई क्रिकेटर अपनी राय रख चुके हैं। दोनों के बीच लखनऊ में खेले गए LSG vs RCB मुकाबले के बाद कहासुनी हो गई थी। ये विवाद क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ हे। अब इस मामले पर पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी रिएक्ट किया है।

स्प्राइट को ‘ठंड रख’ के लिए गौती और चीकू को साइन करना चाहिए 

युवराज ने ट्वीट कर कहा- मुझे लगता है कि स्प्राइट को अपने कैम्पेन ‘ठंड रख’ के लिए गौती और चीकू को साइन करना चाहिए। क्या कहते हैं दोस्तों? युवराज ने इस ट्वीट में स्प्राइट को भी टैग किया। कोहली और गंभीर के बारे में युवराज का ब्लॉकबस्टर ट्वीट जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली और एलएसजी मेंटर गंभीर पर मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया है। गंभीर के साथ अपने ऑन-फील्ड विवाद के अलावा आरसीबी के पूर्व कप्तान की एलएसजी गेंदबाज नवीन-उल-हक और काइल मेयर्स के साथ भी तीखी नोकझोंक की। इसके बाद नवीन उल हक पर भी 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया। बता दें कि युवराज सिंह दोनों खिलाड़ियों के साथ काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। ऐसे में वे खुद को इस मामले पर रिएक्ट करने से नहीं रोक सके।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस मामले पर रवि शास्त्री भी मध्यस्थता कराने की बात कर चुके हैं। शास्त्री ने कहा- “जो कोई भी यह करता है, जितना जल्दी हो उतना अच्छा है, क्योंकि आप नहीं चाहते कि यह और बिगड़ जाए। अगली बार जब वे फिर से मिलेंगे तो फिर बहस हो सकती है और चीजें खराब हो सकती हैं। अगर मुझे करना है तो ऐसा ही हो।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola