हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: कौन हैं सुयश शर्मा, जिन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर डेब्यू कर तोड़ डाली RCB की कमर

विज्ञापन
IPL KKR vs RCB Suyash Sharma

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) गुरुवार को आईपीएल 2023 के अपने दूसरे मैच में आमने-सामने रहीं। इस मैच में एक खिलाड़ी ने कुछ ही समय में सुर्खियां बटोर लीं। केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा को शामिल किया। सुयश ने इस मैच में भले ही इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर डेब्यू किया, लेकिन उनका ये ‘ड्रीम डेब्यू’ साबित हुआ।

अपने पहले ही मैच में दिनेश कार्तिक को 9 और अनुज रावत को महज 1 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाकर चकित किया। उन्होंने दोनों बल्लेबाजों को 13वें ओवर में आउट किया। सुयश ने पहले तीन ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने तीसरे विकेट के तौर पर कर्ण शर्मा को एक रन पर आउट किया। सुयश ने कुल 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके।

और पढ़िए – IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े कप्तान एडन मार्करम, जीत की राह पर लौटना चाहेगी टीम

महज 19 साल के हैं सुयश शर्मा

टॉस के दौरान केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने लेग ब्रेक गेंदबाज सुयश शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया था। सुयश का नाम प्लेइंग इलेवन में नहीं था, लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर महफिल लूट ली। आइए जानते हैं कि ये 19 साल का खिलाड़ी आखिर कौन है?

विज्ञापन

https://twitter.com/IPL/status/1644027031188045827

सुयश शर्मा ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला था

सुयश शर्मा ने केकेआर के लिए ईडन गार्डन्स में अपना आईपीएल डेब्यू किया। वह वरुण चक्रवर्ती की तरह मिस्ट्री स्पिनर हैं। उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा गया था। शर्मा दिल्ली से हैं और खास बात यह है कि इससे पहले उन्होंने कोई लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास या टी20 मैच नहीं खेला था। यह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का उनका पहला मैच रहा, लेकिन पहले ही मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी से महफिल लूट ली। वह दिल्ली की अंडर-25 टीम के लिए खेलते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1644024434955792386

https://twitter.com/KKRSince2011/status/1644029022370942976

विज्ञापन

सुयश, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की शानदार गेंदबाजी के दम पर केकेआर ने ये मुकाबला 81 रन से जीत लिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 205 रन का टारगेट रखा था।

आरसीबी प्लेइंग इलेवन:

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, सोनू यादव, महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत

और पढ़िए – IPL 2023: ‘सही है भाई, हमें तो…’, फैन ने खरीदा 20 हजार का टिकट, शुभमन गिल ने किया रिएक्ट

केकेआर प्लेइंग इलेवन:

मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स के सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, एन जगदीसन, डेविड विसे

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola