IPL 2023: आईपीएल के 25वें मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने अपना पहला आईपीएल विकेट लिया है। वह मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन का दूसरा ही मैच खेल रहे थे। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार का रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। अर्जुन के पहले आईपीएल विकेट को लेकर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग बेहद खुश हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने किया ये खास ट्वीट
मैच के बाद टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने अर्जुन तेंदुलकर की जमकर तारीफ की। उन्होंने अर्जुन के पहले आईपीएल विकेट को लेकर एक ट्वीट में लिखा कि ‘मुझे काफी खुशी हो रही है कि अर्जुन तेंदुलकर इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सचिन पाजी को आज अपने बेटे पर गर्व हो रहा होगा। अर्जुन की मेहनत रंग ला रही है और मेरा आर्शीवाद है कि ये तो अभी अच्छी चीजों की शुरूआत है। काफी बेहतरीन अर्जुन।’
20वें ओवर में मिला था अर्जुन को विकेट
दरअसल, मुंबई और हैदराबाद के बीच हुए इस मुकाबले में अर्जुन ने शुरूआती समय में दो ओवर की गेंदबाजी की थी, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला था। इसके बाद रोहित शर्मा उन्हें आखिरी ओवर में लेकर आए थे। उन्हें 20 रन डिफेंड करने थे, इस ओवर में अर्जुन ने एक के बाद एक कई बेहतरीन यॉर्कर गेंदें डालकर इन रनों को डिफेंड किया और मुंबई को मैच जिता दिया। इस आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को कैच आउट करवाया और अपना पहला आईपीएल विकेट भी लिया।
मैच का पूरा हाल
दरअसल, आईपीएल 2023 का 25वां मुकाबला हैदराबाद में खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 14 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे, इसके जवाब में हैदराबाद की टीम एक गेंद शेष रहते 178 रन पर ही आउट हो गई।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines