IPL 2023: आईपीएल के 16वें एडिशन का आयोजन 31 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने कप्तान को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। क्योंकि श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के चलते इस आईपीएल से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चोट से जूझ रहे अय्यर को सर्जरी करानी पड़ सकती है, लिहाजा वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहेंगे।
श्रेयस अय्यर के चोटिल होनेके बाद अब KKR का नया कप्तान कौन होगा? ये बड़ा सवाल है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो शार्दुल ठाकुर और सुनील नारेन अंतरिम कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 1 या फिर 2 दिन के अंदर केकेआर अपने नए कप्तान का ऐलान कर सकती है।
https://twitter.com/sportzcraazy/status/1640264118224539648?s=20
KKR की पहली पसंद हैं शार्दूल ठाकुर
टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सोर्स ने बताया कि ‘एक बड़े फंक्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और एक ओवरसीज पॉप स्टार भी शामिल होंगे, इसी दौरान नए कप्तान का ऐलान होगा।’ केकेकआर शार्दूल को कप्तान बनाना चाह रही है, क्योंकि उन्हें जिम्मेदारी मिलने से भारतीय खिलाड़ियों के साथ कम्यूनिकेशन अच्छा रहेगा।
1 अप्रैल को पहला मैच खेलेगी KKR
केकेआर आईपीएल के इतिहास में 2 बार चैंपियन बनी है। 16वें सीजन में यह टीम 1 अप्रैल को पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और तीसरा मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स की अंतिम टीम
श्रेयस अय्यर (चोटिल), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोड़ा , सुयश शर्मा, डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास, शाकिब अल हसन।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines