IPL 2023, RR vs GT: आईपीएल 2023 के 48वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। टाइटंस ने 37 गेंद शेष रहते 9 विकेट से मैच पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस के खाते में 2 अंक जुड़ गए और वह 14 अंको के साथ अब प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के और भी करीब पहुंच गई है।
राजस्थान से छीन सकती है पोजीशन
राजस्थान रॉयल्स की टीम की ये इस टूर्नामेंट में 5वीं हार थी। इससे टीम की नेट रनरेट पर भी असर पड़ा है। वह हालांकि अभी भी टॉप-4 में मौजूद है। राजस्थान के अलावा मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी 10 अंक ही है। अगर इन दोनों में से एक भी टीम मैच जीत जाती है तो राजस्थान बाहर हो जाएगी।
ये हैं आईपीएल की टॉप-4 टीमें
आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में इस समय टॉप पर गुजरात टाइटन्स है, जिसने 10 में से 7 मुकाबले जीते हैं। जीटी के 14 अंक है। वहीं, दूसरे नंबर और तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद है। इन दोनों टीमों के 11 अंक है। लिस्ट में चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है जिसके खाते में 10 अंक है। इसके अलावा आरसीबी, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के भी खाते में 10 अंक है।
गुजरात ने ऐसे जीता मैच
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 17.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर केवल 118 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए थे।साधारण लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी गुजरात की टीम ने 13.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 119 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली।
गुजरात टाइटंस की ओर से रिद्धिमान साहा ने सर्वाधिक 41* रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने एकमात्र विकेट लिया। वहीं गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी शानदार पारी खेली।
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines