हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: अनुज रावत ने डाइव मारकर दिखाई कमाल फील्डिंग, डायरेक्ट थ्रो से उड़ाए पृथ्वी शॉ के होश, देखें वीडियो

विज्ञापन
IPL 2023 RCB vs DC Anuj Rawat Prithvi Shaw

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शनिवार को बेंगलुरू में खेले गए मुकाबले में इम्पेक्ट प्लेयर अनुज रावत ने अपनी शानदार फील्डिंग से दंग कर दिया। उन्होंने पहले ही ओवर में इतनी कमाल फील्डिंग दिखाई कि पृथ्वी शॉ को एक बार फिर फ्लॉप होकर पवेलियन लौटना पड़ा। रावत की शानदार फील्डिंग के आगे शॉ डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पहले ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा पहले ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। सिराज ने शॉ को पहले ओवर की चौथी गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे एक्स्ट्रा कवर की ओर मोड़ दिया। शॉट मारने के बाद शॉ तेजी से भागे, लेकिन यहां खड़े फील्डर अनुज रावत ने चीते की रफ्तार से बॉल पर छलांग लगाई और तुरंत इसे पकड़ लिया। अनुज खड़े हुए और डायरेक्ट थ्रो से बॉलर्स एंड पर गिल्लियां बिखेर डालीं। अनुज की शानदार फील्डिंग ने शॉ के होश उड़ाए और वह महज 2 गेंद खेलकर आउट हो गए।

https://twitter.com/IPL/status/1647211672816476160

विज्ञापन

बल्लेबाजी में इम्पेक्ट नहीं दिखा पाए अनुज

हालांकि अनुज बल्लेबाजी में इम्पेक्ट नहीं दिखा पाए और 22 गेंदों में महज 15 रन ही बना सके। इसके लिए उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा, लेकिन थोड़ी ही देर में वे जीरो से हीरो बन गए। उन्होंने अपनी फील्डिंग से दिल जीत लिया। मैच की बात करें तो RCB के 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक के बाद एक कई झटके लगे और 4 बल्लेबाज पावरप्ले में महज 30 रन के अंदर आउट हो गए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola