IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 से की जाने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को चेपॉक स्टेडियम में फैंस के बीच प्रेक्टिस सेशन का आयोजन किया। जिसमें टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का एक नया रुप नजर आया।
जडेजा ने फैंस को किया खुश
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को एक साल से भी ज्यादा हो गया है लेकिन अभी भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। इसके सिग्नेचर पोज पर पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने एक वीडियो बनाया था वहीं अब भारत के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी इसे चेन्नई सुपर किंग्स की प्रेक्टिस के दौरान किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया वीडियो
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जडेजा अपनी प्रैक्टिस के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटते हुए नजर आते हैं। वहीं जडेजा को देख मैदान पर मौजूद फैंस जमकर शोर मचाते हैं। इसपर जडेजा फैंस की ओर देखते हुए साउथ की चर्चित फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर पोज देते हुए नजर आते हैं। जडेजा के इस खास अंदाज को देखकर फैंस और जमकर शोर मचाते हैं। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
आईपीएल में चेन्नई को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चेन्नई ने निराशानजक प्रदर्शन किया था और टीम 10वें स्थान पर रही थी। इसके बाद इस साल ऑक्शन में टीम ने बेन स्टोक्स जैसे शानदार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है जो कि अगले साल टीम के कप्तान भी बन सकते हैं। ऐसे में इस साल चेन्नई को उनसे खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
संबंधित खबरें
वर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
8 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
31 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines