नई दिल्ली: रिंकू सिंह…वो बल्लेबाज जो अपने दम पर मैच का रुख बदलने का माद्दा रखता है, उसने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर के लिए लास्ट ओवर में 5 छक्के ठोक सुर्खियां बटोर ली हैं। हर कोई इस करामाती बैटिंग से दंग है। यहां तक कि गुजरात टाइटंस के स्टेंड इन कप्तान और इस मैच में हैट्रिक लेने वाले राशिद खान भी रिंकू की बल्लेबाजी से हैरत में हैं।
रिंकू ने अविश्वसनीय शॉट खेले
राशिद खान ने मैच के बाद कहा- एक कप्तान के रूप में हमारे लिए यह एक कठिन मैच रहा। आखिरी ओवर में 30 प्लस स्कोर की जरूरत थी, पिछले साल हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ था जब हम जीते थे। हम इससे सीखेंगे, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्रिकेट का एक अच्छा गेम प्रशंसकों को पसंद आया। आखिरी ओवर में यश दयाल की गेंदबाजी के बारे में राशिद ने कहा- वह अपने प्लांस में किस चीज के साथ ज्यादा सहज था, ये इसके बारे में है।
और पढ़िए – IPL 2023: RCB से खेलना चाहता है पाकिस्तान का युवा बल्लेबाज, बताई खास वजह
रिंकू ने अविश्वसनीय शॉट खेले और जिस तरह से उन्होंने आखिरी ओवर खेलकर मैच का अंत किया, उसका श्रेय उन्हें जाता है। इसे सिंपल रखें, सही एरिया में लगातार हिट करें यही टी20 है। एक गेंदबाज के रूप में मैं हमेशा सही एरिया में हिट करने की कोशिश करता हूं।
कभी-कभी 250 रन भी ज्यादा नहीं होते
हालांकि राशिद ने अपनी टीम की बल्लेबाजी के बारे में कहा- हमें जो चाहिए था वह मिल गया। हमें 190 रन चाहिए थे और हमें 200 मिले। एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हमें बचाव करने के लिए काफी कुछ मिला, लेकिन कभी-कभी टी20 में 250 रन भी अच्छा नहीं लगता, लेकिन मैं मानता हूं कि इससे सकारात्मक चीजें लें। यह अभी भी प्रतियोगिता की शुरुआत है, इससे सीखें। क्या इस हार से मनोबल को ठेस पहुंचेगी? इस सवाल के जवाब में राशिद ने कहा- निश्चित रूप से नहीं। बस मुस्कुराते रहें, हम मजबूत होकर वापस आएं।
और पढ़िए – RCB vs LSG: डु प्लेलिस के पास टी-20 में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, निकोलस पूरन 1000 रन के पास
कप्तान के तौर पर मेरे लिए अच्छी सीख
आईपीएल के नए नियमों के बारे में राशिद ने कहा- टी20 में कुछ नया हो रहा है, यह आपको परिपक्व बनाता है और मुझे लगता है कि यह क्रिकेट के खेल के लिए बहुत अच्छा है। अपनी कप्तानी के बारे में बात करते हुए राशिद ने कहा- मेरे भविष्य के लिए यह बहुत अच्छा है। आईपीएल में टीम का नेतृत्व करने से आपको भविष्य के लिए काफी ज्ञान मिलता है। एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर मेरे लिए अच्छी सीख है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
35 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
41 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines