हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: 'हम बल्ले से काफी अच्छे नहीं थे' मैच हारने के बाद कप्तान सैम कुरेन ने दिया ये बयान

विज्ञापन
Sam Curran reaction After defeat by RCB

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 27वें मुकबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 14 रनों से हरा दिया है। मोहाली में खेले गुए इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। 175 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 18.2 ओवरों में आलआउट हो गई।

आरसीबी की जीत के हीरो कप्तान विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और मोहम्मद सिराज रहे, इन तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विराट ने 59, फॉफ ने 84 रन बनाए, जबकि सिराज ने 4 विकेट निकाले। इधर पंजाब के लिए प्रभसिमरन ने 46 जबकि जितेश शर्मा ने 41 रनों की पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। इस हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन ने प्रतिक्रिया दी है।

https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1649044052783042561?s=20

विज्ञापन

कप्तान सैम कुरेन ने दिया ये बयान

मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन ने काह कि ‘मुझे लगा कि एक समूह के रूप में हमने अच्छी गेंदबाजी की। जिस तरह से उन्होंने खेला, उसके लिए फाफ और विराट को श्रेय, लेकिन मुझे लगता है कि हमने उन्हें दूर नहीं होने दिया, हम बल्ले से काफी अच्छे नहीं थे। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, हमने काफी विकेट गंवाए, कुछ रन आउट भी हुए। बारिश भी एक वजह थी।’

मुंबई के खिलाफ खेलने को उत्साहित हैं

शिखर धवन की गैरमौजूदगी में कप्तानी करने वाले कुरेन ने आगे कहा कि ‘विकेट आज अच्छा था, हम शायद पीछे मुड़कर कुछ खिलाड़ियों के आउट होने पर पछताएंगे, लेकिन हम शनिवार को वापस आएंगे। हम शनिवार को मुंबई में खेल रहे हैं, वहां का विकेट अच्छा है और हम वहां खेलने को लेकर उत्साहित हैं।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola