IVPL 2023: आईपीएल 2023 के बाद अब भारत में एक और नई टी20 लीग का आगाज होने जा रहा है। नंबर के महीने में आईवीपीएल यानी ‘इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग’ खेली जानी है। ये लीग युवा खिलाड़ियों के बेहद खास होने वाली हैं। युवा खिलाड़ियों के साथ ही इस लीग में संन्यास ले चुके कई दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आएंगे। जिनमें पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, क्रिस गेल जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है।
आईपीएल की ही तरह यहां पर भी नीलामी के जरिए खिलाड़ियों का चयन होगा। ये लीग उन युवाओं को मंच देगी, जिन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए अभी तक कोई बड़ा मंच नहीं मिला है। इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग की हर एक टीम में 30 प्रतिशत स्टार खिलाड़ी होंगे और 70 प्रतिशत नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा
एक टीम में 2 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं
ये टी20 लीग इंडियन वेटरन्स क्रिकेट बोर्ड और इंडियन पावर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी और हर एक टीम में दो विदेशी खिलाड़ी और कम से कम रणजी ट्रॉफी के पांच पूर्व क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।
ये दिग्गज नजर आएंगे नजर
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग लीग क्रिस गेल, लांस क्लूजनर, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, सनथ जयसूर्या, रोज टेलर जैसे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
कुल 18 मैच खेले जाएंगे
टूर्नामेंट का आयोजन 17-28 नवंबर के बीच देहरादून में होगा। 6 टीमों के बीच कुल मिलाकर 18 मुकाबले खेले जाएंगे।
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में शामिल होने वाली टीमें
- वीवीआईपी गाजियाबाद
- मुंबई लॉयन्स
- राजस्थान लेजेंड्स
- छत्तीसगढ़ सुल्तांस
- तेलंगाना टाइगर्स
- दिल्ली वॉरियर्स
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
45 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines