IPL 2023, MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 14 रनों से जीत दर्ज की। मैच में हैदराबाद की टीम एक समय जीत के बेहद करीब थी लेकिन खराब बैटिंग ऑर्डर के चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा।
ये सनराइजर्स हैदराबाद की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है। मैच में 192 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने शानदार फॉर्म में चल रहे हैनरी क्लासेन और वाशिंगटन सुंदर को काफी नीचे उतारा। जिसे लेकर पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने नाराजगी जताई है। कार्तिक के मुताबिक इससे टीम के खिलाड़ियों पर प्रेशर और बढ़ेगा। उन्होंने इसमें बदलाव की भी मांग की है।
वाशिंगटन सुंदर के क्रम में होना चाहिए बदलाव- कार्तिक
पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने मैच के बाद क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि “अगर आप हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम को देखते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे वे अपने ही खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ा रहे हैं। हेनरिक क्लासेन और वाशिंगटन सुंदर को रोककर वे क्या हासिल करने जा रहे हैं। मैं चीजों को और अधिक कठिन बनाने की इस धारणा को नहीं समझता। वे जो करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें मुझे कोई क्रिकेट की समझ नहीं दिख रही है।”
हेनरी क्लासेन नहीं जीता पाए मैच
राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 41 के स्कोर पर रोहित शर्मा (28) का विकेट खो दिया। इसके बाद कैमरून (64), तिलक (37) और ईशान (38) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट खोकर 42 रन बना लिए थे।इसके बाद मयंक अग्रवाल (48) और हेनरिक क्लासेन (36) ने अच्छी पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। क्लासेन जब तक खेल रहे थे तब लग रहा था कि मैच हैदराबाद के हाथों में हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
22 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
42 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines