IPL 2023: आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर ने तूफानी शतक ठोका। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 49 बॉल पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जमाया। हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम 5 विकेट से मैच हार गई। इस मुकाबले में उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। मैच के बाद इस खिलाड़ी ने अपने शतक के पीछे का राज खोला है।
शतक के बाद वेंकटेश अय्यर ने दिया ये बयान
वेंकटेश अय्यर ने कहा कि ‘अगर हम जीत की तरफ होते तो ज्यादा खुशी होती लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। उन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया है और यह बल्लेबाजी के लिए बहुत खूबसूरत विकेट था। एक बार जब आप 30-40 रन बना लेते हैं, तो यह मायने रखता है कि आप कैसे आगे बढ़ते हैं। उनके दोनों नए गेंदबाज स्विंग गेंदबाज थे और जब आप स्विंग गेंदबाजों को जमने देते हो तो यह समस्या हो सकती है। इसलिए मैंने अपने पैरों का इस्तेमाल किया, क्रीज में गहराई तक गया।’
और पढ़िए – LSG Vs PBKS: गब्बर के साथ क्या हुआ, मैच से पहले टीम से क्यों हुए बाहर?
हमने 15-20 रन कम बनाए
वेंकटेश अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि ‘जब गेंद स्विंग करना बंद कर देती है तो यह इस बारे में है कि आप किस तरह से पैंतरबाजी करते हैं। मैं हर खेल में हिट होता रहता हूं। बाहर जाने के बारे में सोचा, लेकिन मेरे कोच और खिलाड़ियों ने मुझे जारी रखने का आग्रह किया। मुझे लगता है कि हम 15-20 रन कम बना पाए। उनकी डेथ बॉलिंग बहुत अच्छी थी। अगर हम उनके आखिरी तीन-चार ओवर देखें तो उन्होंने ज्यादा रन नहीं दिए, इसका उन्हें श्रेय।’
मैच का पूरा हाल
मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की थी। केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। केकेआर के लिए इस मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने 49 गेंद में शतक बनाया। अंत में आंद्रे रसेल ने 11 बॉल में 21 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 185 रनों तक पहुंचाया।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘जो खुद…’, विराट कोहली ने साइमन डूल को दिया करारा जवाब
किशन-सूर्या ने खेली शानदार पारियां
186 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 25 गेंद पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली। फिर सूर्यकुमार यादव कप्तानी पारी खेलते हुए 25 गेंद पर 43 रन बनाए। आखिरी में टिम डेविड ने 13 गेंद पर 24 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
35 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
51 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines