Liam Livingstone: आईपीएल के बीच में पंजाब किंग्स के लिए गुड न्यूज है। टीम का तूफानी खिलाड़ी वापस लौट आया है। यह खिलाड़ी गेंद-बल्ले दोनों से कहर बरपा सकता है। पंजाब अपने शुरुआती 3 में से 2 मैच हार गई है। अगला मुकाबला 13 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स से होना है। इस मैच से पहले दिग्गज खिलाड़ी के आने से पंजाब का मिडिल ऑर्डर और मजबूत हो गया है।
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उसका नाम लियाम लिविंगस्टोन है, जिन्होंने चौथे मैच से पहले टीम में वापसी कर ली है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरु कर दी है। जिसका मतलब ये है कि वो गुजरात के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं। यह खिलाड़ी पिछले 4 महीने से क्रिकेट के हर फॉर्मेट से बाहर चला था।
और पढ़िए – IPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से MS धोनी ने की मुलाकात, इस खिलाड़ी से है खास कनेक्शन
दरअसल, पंजाब किंग्स ने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें लियाम लिविंगस्टोन प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम की तरफ जाते दिख रहे हैं। दाएं हाथ का ये बैटर अकेले दम पर टीम को मैच जिता सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले में लिविंग्स्टोन को जगह मिलती है तो कप्तान धवन किसे बाहर का रास्ता दिखाते हैं।
और पढ़िए – कौन हैं मिचेल मार्श की गर्लफ्रैंड ग्रेटा मैक, क्या करती हैं काम? जानिए
लियाम लिविंगस्टोन 34 छक्के लगा चुके हैं
लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने पिछले साल आईपीएल मेगा नीलामी में 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल के 14 मैचों में 437 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 34 छक्के भी निकले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines