IPL 2023, KKR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा हे हैं। इसी कड़ी में रविवार को शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा।
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी नितीश राणा के हाथों में होगी वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। केकेआर के अभी छह मैचों में चार अंक हैं। उसकी शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन पिछले तीन मैचों में उसे सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में वह वापसी करना चाहेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023, DC vs SRH: हैदराबाद में गेंदबाज दिखाएंगे कमाल या बल्लेबाज मचाएंगे धमाल? जानें रिकॉर्ड्स और लाइव पिच रिपोर्ट
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मनदीप सिंह, जेसन रॉय।
चेन्नई सुपर किंग्स:एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हेंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसंदा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा, आकाश सिंह।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘हमेशा मुश्किल रहेगा’, 49 रनों से बड़ी हार पर क्या बोले कप्तान नितीश राणा?
IPL 2023, CSK vs KKR Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
IPL 2023, CSK vs KKR Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
23 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
33 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines