नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज रिंकू सिंह आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक हीरो बने हुए हैं। हालांकि वह सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 31 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली। रिंकू को अपने कारनामों के लिए हर तरफ से प्रशंसा मिल रही है। इस बीच उन्हें विराट कोहली के रूप में एक नया फैन मिल गया है। कोहली ने कहा कि वह ऐसी स्थिति में ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते।
मैं वह करने के बारे में सोच भी नहीं सकता
कोहली ने Jio Cinema पर रॉबिन उथप्पा से बातचीत में कहा- आज के युवा जो कर रहे हैं वह देखने लायक है। इस आईपीएल को देखिए। मैं वह करने के बारे में सोच भी नहीं सकता जो ये युवा कर रहे हैं। रिंकू सिंह ने आखिरी 5 गेंदों में 5 छक्के लगाए जो आश्चर्यजनक है और ऐसा कभी नहीं हुआ। एक मैच जीतने के लिए लगातार पांच छक्के मारना, यह किस लेवल का है? इस तरह के युवाओं को सामने आते देखना बहुत अच्छा है।
छा गए हैं रिंकू सिंह
रिंकू सिंह अपनी शानदार बल्लेबाजी से छाए हुए हैं। केकेआर के पिछले कुछ मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी कर चुके हैं। SRH के खिलाफ 58 रन की नाबाद पारी के साथ उन्होंने टाइटंस के खिलाफ नाबाद 48 और आरसीबी के खिलाफ 46 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ वह केकेआर के पहले मैच में ज्यादा रन नहीं बना पाए और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
54 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: ईशान के बाद कप्तान श्रेयस भी लौटे पवेलियन, भारत को लगा तीसरा झटका
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines