IPL 2023, GT vs RR: आईपीएल के 16वें सीजन का 23वां लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम को शुरुआत में ही रिद्धिमान साहा के विकेट के रुप में बड़ा झटका दिया। उनका कैच लेने के लिए तीन खिलाड़ी दौड़े वहीं अंत में चौथे ने आसानी से गेंद को लपक लिया।
ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर गलत शॉट खेल गए रिद्धिमान साहा
दरअसल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात की तरफ से रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने ओपनिंग की वहीं राजस्थान की तरफ से बोल्ट गेंदबाजी करने आए। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर रिद्धिमान साहा ने शानदार चौका जड़ा। लेकिन अगली ही गेंद पर वे चकमा खा गए और बॉल उनके बल्ले से टकराकर सीधे हवा में लटक गई।
और पढ़िए – IPL 2023, GT vs RR: अच्छी शुरुआत के बाद कैसे हार गई गुजरात टाइटंस की टीम? हार्दिक पांड्या ने बताई वजह
एक बॉल, चार फील्डर लेकिन अंत में ट्रेंट बोल्ट ही किंग
रिद्धिमान साहा के बल्ले से टकराकर गेंद जहां हवा में थी तभी नीचे मैदान पर एक ऐसा पल देखने को मिला जिसे कोई भी आसानी से भुला नहीं सकता। दरअसल गेंद को लपकने के लिए राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर तीनों फील्डरों दौड़ लगा दी। संजू सैमसन के पास ग्लव्स थे ऐसे में उनके पास इसे पकड़ने का मौका ज्यादा था, लेकिन वे ध्रूव से टकरा गए।
इस टक्कर के चलते गेंद उनके ग्लव्स से निकलकर हवा में उछल गई। वह नीचे गिरने ही वाली थी कि पास में खड़े ट्रेंट बोल्ट ने आसानी से इसे पकड़ लिया। इस प्रकार कप्तान समेत तीन खिलाड़ी खड़े रह गए और ट्रेंट बोल्ट किंग बनते हुए आसानी से बॉल को लपक गए। ये मैच के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण पल था क्योंकि साहा खतरनाक फॉर्म में हैं और तेजी से रन बनाने में माहिर हैं।
https://twitter.com/IPL/status/1647603474744606721?s=20
और पढ़िए – IPL 2023, RCB vs CSK: सीएसके और आरसीबी के बीच महामुकाबला आज, विराट-धोनी समेत कई दिग्गज आएंगे नजर
मैच का लेखा-जोखा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले खेलते हुए 177/7 का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन (60) और शिमरोन हेटमायर (56*) के अर्धशतकों की बदौलत 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात ने पॉवरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन बाद में शुभमन गिल और डेविड मिलर उन्हें सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। राजस्थान को शिमरन हेटमायर ने अंतिम ओवर में शानदार पारी खेलकर जीत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines